क्या आप भी अपने स्तनों में कम दूध बनने से हैं परेशान? तो मत करें अपने बच्चे की हेल्थ के साथ खिलवाड़, रोजाना करें इस फूड का सेवन

Increase Breast Milk: मां के दूध में वो शक्ति होती है, जो एक बच्चे के विकास में सहायक होती है। मां एक बच्चे को जन्म से लेकर 6 महिने तक सिर्फ अपना दूध ही पिलाती है। बच्चा मां के दूध के अलावा और कुछ भी नहीं खा सकता है। इसलिए ऐसे समय पर मां का [...]

By Jyoti Pandey · 22/2/2023

Increase Breast Milk: मां के दूध में वो शक्ति होती है, जो एक बच्चे के विकास में सहायक होती है। मां एक बच्चे को जन्म से लेकर 6 महिने तक सिर्फ अपना दूध ही पिलाती है। बच्चा मां के दूध के अलावा और कुछ भी नहीं खा सकता है। इसलिए ऐसे समय पर मां का दूध ही उसका पेट भरने और उसके विकास में सहायक होता है। पर आज के समय में बदलते लाइफस्टाइल की वजह से महिलाओं के स्तनों में दूध बनता ही नहीं हैं या तो बहुत कम बनता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि ब्रेस्ट मिल्क की मात्रा को बढ़ाने के लिए कौन- सा फूड आपको मदद कर सकता है।

Increase Breast Milk

ओट्स का करें सेवन

ओट्स विटामिन से भरपूर होता है, जो डिलीवरी के बाद महिलाओं में गुस्सा, और थकान को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही इसमें बीटा-ग्लूकेन्स की मात्रा भी पाई जाती है, जो ग्लाइसेमिक प्रभाव को कम कर इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता हैं।

ओट्स में मौजूद हैं कई पोषक तत्व

आपको बता दें, ओट्स को हेल्दी कार्बोहाइड्रेट माना जाता है, जो शरीर को एनर्जी देता है। ओट्स में डाइटरी फाइबर, प्रोटीन, स्टार्च और अनसैचुरेटेड फैटी एसिड भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें बहुत- से जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो महिलाओं के स्तनों में दूध बनाने में मदद कर सकते हैं, जैसे विटामिन ई, फोलेट, मिनरल्स, जिंक, आयरन, सेलेनियम, कॉपर, मैंगनीज, बीटाइन, कैरोटीनॉयड, कोलीन, सल्फर युक्त अमीनो एसिड होते हैं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Khana AMP · Quick view
View full