Rajasthani Style Moong Dal Paratha Recipe: रेगुलर पराठे खाकर होगाए हैं बोर तो ट्राई करें बिल्कुल अलग और बेहद स्वादिष्ट मूंग दाल के पराठे
अगर आप नाश्ते में टेस्टी के साथ कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं, तो आज हम आपको मूंग दाल का पराठा बनाने की रेसिपी सिखाने जा रहे हैं. इसे आप जल्दी और आसानी से तैयार कर सकते हैं. यहां से सीखें इसकी रेसिपी. राजस्थान अपनी समृद्ध संस्कृति और विरासत के लिए प्रसिद्ध. यहां के रंग-बिरंगे पहनावे
अगर आप नाश्ते में टेस्टी के साथ कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं, तो आज हम आपको मूंग दाल का पराठा बनाने की रेसिपी सिखाने जा रहे हैं. इसे आप जल्दी और आसानी से तैयार कर सकते हैं. यहां से सीखें इसकी रेसिपी.
राजस्थान अपनी समृद्ध संस्कृति और विरासत के लिए प्रसिद्ध. यहां के रंग-बिरंगे पहनावे से लेकर स्वादिष्ट भोजन तक सबकुछ काफी मनमोहक और लुभावने होते हैं. राजस्थान का खाना पूरी दुनिया में मशहूर है, जो एक बार इसका स्वाद चख लेता है, वह बार-बार राजस्थानी खाने की चाह रखता है. इन्हीं में से एक है मूंग दाल का पराठा, जो आपके रेगुलर पराठों से बिल्कुल अलग है. इसमें भिगोई हुई मूंग दाल को आटे की तरह गूंथ लिया जाता है. यह पराठे को एक अनोखी बनावट देता है, जिससे यह बेहद कुरकुरा हो जाता है. अगर आपने पहले कभी इसे ट्राई नहीं किया है, तो हम आपके लिए इसकी रेसिपी लेकर आए हैं, जिससे आप अपने घर में इसे आसानी से तैयार करके इसका आनंद ले सकते हैं.