Tulsi Ke Patte Khane Ke Fayde: गंभीर से गंभीर बीमारी को छूमंतर करती तुलसी की पत्तियां, जानें इसके लाभ
Tulsi Ke Patte Khane Ke Fayde: तुलसी का प्रयोग आयुर्वेद में सदियों से किया जा रहा है। वहीं, हिंदू धर्म में तुलसी की पूजा भी की जाती है। धार्मिक महत्व के साथ-साथ यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। तुलसी कई गंभीर से गंभीर बीमारियों से छुटकारा दिलाती है। तो आइए आज हम आपको [...]
Tulsi Ke Patte Khane Ke Fayde: तुलसी का प्रयोग आयुर्वेद में सदियों से किया जा रहा है। वहीं, हिंदू धर्म में तुलसी की पूजा भी की जाती है। धार्मिक महत्व के साथ-साथ यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। तुलसी कई गंभीर से गंभीर बीमारियों से छुटकारा दिलाती है। तो आइए आज हम आपको बताते हैं तुलसी के पत्ते (tulsi ke fayde hindi) खाने के क्या फायदे होते हैं? Also Read: Somwar Upay: काम में बार-बार मिल रही है असफलता? तो सोमवार के दिन करें ये 3 उपाय
तुलसी के फायदे – Tulsi ke Fayde
नैचुरल इम्यूनिटी बूस्टर
तुलसी में विटामिन-सी और जिंक भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
विटामिन और जिंक भरपूर मात्रा में होने के कारण यह एक नैचुरल इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में काम करता है।
तुलसी के पत्ते खाने से संक्रमण दूर होता है।
तुलसी में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो हर तरह के संक्रमण से हमारी रक्षा करता है।
सर्दी, खांसी और को कम करता है
तुलसी में कैम्फीन, सिनेओल और यूजेनॉल मौजूद होता है।
यह छाती में ठंड और जमाव को कम करने में मदद करता है। Also Read: Health Tips: शरीर की इन गंभीर बीमारियों को दूर करता है नींबू का रस, जानें इसके फायदे
अगर आप तुलसी के पत्तों का रस शहद और अदरक के साथ लेते हैं, तो यह दमा, इन्फ्लुएंजा, खांसी और सर्दी को कम करता है।
कैंसर रोधी गुण
तुलसी में फाइटोकेमिकल्स में मजबूत एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं।
यह गुण होने के कारण यह हमारी स्किन, लिवर, मुंह और फेफड़ों के कैंसर के खतरे को कम करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।