Vastu Tips: आपको भी है नौकरी और कारोबार की टेंशन? तो आज ही लगाएं घर में ये पौधा बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
Vastu Tips: हर कोई अपनी जिंदगी में कामयाबी हासिल करना चाहता है और इसके लिए व्यक्ति काफी मेहनत भी करता है, लेकिन मेहनत करने के बाद भी कई बार ऐसा फल नहीं मिल पाता जैसे हम चाहते हैं। लगातार नौकरी और कारोबार की टेंशन बनी रहती है, तो अगर आप भी इस चीज से परेशान [...]
Vastu Tips: हर कोई अपनी जिंदगी में कामयाबी हासिल करना चाहता है और इसके लिए व्यक्ति काफी मेहनत भी करता है, लेकिन मेहनत करने के बाद भी कई बार ऐसा फल नहीं मिल पाता जैसे हम चाहते हैं। लगातार नौकरी और कारोबार की टेंशन बनी रहती है, तो अगर आप भी इस चीज से परेशान हैं तो हम आपको वास्तु शास्त्र से जुड़ी एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी समस्या को दूर कर देगा। जी हां, वास्तु शास्त्र में ऐसे कई पेड़-पौधों के बारे में बताया गया है, जो हमारे जीवन को प्रभावित करते हैं। इनमें से एक है गुड़हल का फूल यह फूल मां लक्ष्मी को बहुत पसंद है और इससे घर की आर्थिक परेशानियां दूर होती है। तो आइए जानते हैं इसे लगाने से क्या-क्या फायदे होते हैं।
आर्थिक तंगी होती है दूर
शास्त्रों के अनुसार, गुड़हल का फूल मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय होता है। अगर आप रोजाना पूजा के दौरान मां लक्ष्मी को गुड़हल का फूल अर्पित करते हैं, तो आपकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और घर की आर्थिक तंगी भी दूर होती है।
नौकरी-कारोबार में फायदा
जो लगो नौकरी या कारोबार में मुश्किलों का सामना कर रहे हैं, उनके लिए गुड़हल के फूल का उपाय करना बेहद फायदेमंद होता है। ऐसे लोगों को सुबह उठकर सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए और सूर्य देव को गुड़हल का फूल अर्पित करना चाहिए।
परिवार में रहती सुख-शांति
जिन लोगों के घर में आए दिन कलह रहता है। वह भी अपने घर में गुड़हल का फूल लगाएं। इस पौधे को लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और सुख-शांति बनी रहती है।
Disclaimer: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम यहां किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।