Vastu Tips: अपना लीजिए ये 3 वास्तु के नियम, सभी परेशानियां होंगी दूर घर में आएंगी खुशियां
Vastu Tips: सुखी जीवन कौन नहीं चाहता है? हर कोई चाहता है कि घर में खुशियां रहे कभी आर्थिक स्थिति कमजोर ना हो। इसके लिए व्यक्ति काभी मेहनत भी करता है, लेकिन फिर भी हमें कई बार वो नहीं मिल पाता जो हम चाहते हैं। इसका कारण यह होता है कि घर में नकारात्मक ऊर्जा [...]
Vastu Tips: सुखी जीवन कौन नहीं चाहता है? हर कोई चाहता है कि घर में खुशियां रहे कभी आर्थिक स्थिति कमजोर ना हो। इसके लिए व्यक्ति काभी मेहनत भी करता है, लेकिन फिर भी हमें कई बार वो नहीं मिल पाता जो हम चाहते हैं। इसका कारण यह होता है कि घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। तो आइए आपको 4 ऐसे वास्तु के नियम बताते हैं, जिससे आपकी सभी समस्या दूर होगी।
हाथ में धन नहीं रुकता
बहुत मेहनत करने के बाद और बहुत बचाने के बाद भी कई बार हाथ में धन नहीं रुकता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो आपको अपने घर के दक्षिण-पूर्व दिशा क्षेत्र से नीला रंग हटाने की ज़रुरत है। इस दिशा में हल्का नारंगी, गुलाबी रंगों का प्रयोग करें और घर के अंदर लगे हुए मकड़ी के जाले, धूल-गंदगी को समय-समय पर साफ करते रहे।
रोज करें पूजा
अगर आपने अपने घर में पूजा का घर बनाया हुआ है, तो यह बहुत शुभ है, लेकिन अगर आप उसमें नियमित रूप से पूजा नहीं करते हैं, तो इससे घर में नकारात्मकता फैलती है और भगवान भी नाराज होते हैं।
मुख्य द्वारा की तरफ पैर करके ना सोएं
अगर आप भी अपने बेडरूम के मुख्य द्वार की ओर पैर करके सोते हैं, तो आज ही इस आदत को बदल दीजिए। हमेशा पूर्व दिशा में सिर एवं पश्चिम दिशा में पैर करके सोने से आध्यात्मिक भावनाओं में वृद्धि होती है।
Disclaimer: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम यहां किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।