Vastu Tips: जानिए कैसे करें घर की कंगाली दूर? बेहद सरल हैं इसके उपाय

Vastu Tips: हर कोई चाहता है कि उसके घर में हमेशा सुख-शांति बने रहे हो मां लक्ष्मी का हाथ उनके सर पर रहे। इसके लिए व्यक्ति काफी मेहनत भी करता है, लेकिन फिर भी घर की कंगाली दूर नहीं होती है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे [...]

By Jyoti Sibal · 16/2/2023

Vastu Tips: हर कोई चाहता है कि उसके घर में हमेशा सुख-शांति बने रहे हो मां लक्ष्मी का हाथ उनके सर पर रहे। इसके लिए व्यक्ति काफी मेहनत भी करता है, लेकिन फिर भी घर की कंगाली दूर नहीं होती है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे वास्तु टिप्स बताने जा रहे हैं, जिससे आपकी ये परेशानी दूर हो जाएगी।

घर की कंगाली दूर करने के उपाय

  1. अगर आपको भी कंगाली का सामना करना पड़ा रहा है, तो अपने घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाएं। हमेशा तुलसी के पौधे के आसपास साफ-सफाई रखें और शाम के समय तुलसी के पौधे पर दीपक जलाएं।
  2. घर में कभी भी किसी प्रकार का टूटा हुआ बर्तन नहीं रखें। क्योंकि इससे अनिष्ट की संभावना होती और हमेशा कंगाली बनी रहती है।
  3. घर में कभी भी बंद घड़ी को नहीं रखना चाहिए। क्योंकि बंद घड़ी से आपकी किस्मत बंद हो जती है और घर में धन आना रुक जाता है।
  4. घर के मुख्य दरवाजे के सामने जूते उतारना अशुभ माना जाता है। इससे मां लक्ष्मी रुष्ठ होती हैं। इसलिए आपके घर के दरवाजे के सामने जूते नहीं उतारने चाहिए।
  5. घर में संध्या के समय झाडू नहीं लगानी चाहिए और झाडू को हमेशा छुपा कर रखना चाहिए। कभी भी इसमें पैर नहीं लगाना चाहिए क्योंकि यह मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है।

Disclaimer: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम यहां किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Khana AMP · Quick view
View full