Vastu Tips: जानिए क्यों मुख्य द्वार पर नहीं लगाई जाती श्री गणेश की तस्वीर
Vastu Tips: हर कोई अपने घर को खूबसूरत तरीके से सजा कर रखना चाहता है। हर कोई चाहता है कि उसके घर में खुशहाली बने रहे और कभी धन की कमी ना हो, लेकिन कभी-कभी वास्तु दोष के कारण ऐसा हो नहीं पाता है। वास्तु दोष के कई कारण हो सकते हैं इनमें से एक [...]
Vastu Tips: हर कोई अपने घर को खूबसूरत तरीके से सजा कर रखना चाहता है। हर कोई चाहता है कि उसके घर में खुशहाली बने रहे और कभी धन की कमी ना हो, लेकिन कभी-कभी वास्तु दोष के कारण ऐसा हो नहीं पाता है। वास्तु दोष के कई कारण हो सकते हैं इनमें से एक श्री गणेश की तस्वीर को घर के मुख्य द्वार पर लगाना, तो आइए इसके बारे में जानते हैं।
द्वार पर शुभ नहीं होता गणेश जी को लगाना
किसी भी शुभ काम की शुरुआत गणेश जी की पूजा से की जाती है। ऐसे में कई लोग गणेश जी की तस्वीर को शुभ मान कर घर के प्रवेश द्वार के बाहर और अंदर लगा देते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार यह ठीक नहीं होता है। वास्तु में माना जाता है कि श्री गणेश द्वारपाल नहीं हैं। इसलिए मुख्य द्वार पर गणेश जी की तस्वीर कभी नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से घर की सुख-शांति और मां लक्ष्मी रुष्ट होती हैं।
एक पौराणिक कथा भी है
गणेश जी को मुख्य द्वार पर ना लगाने के पीछे एक कथा भी, जिसे ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं। एक बार माता पार्वती श्री गणेश को द्वार पर बैठाकर स्नान करने गई थीं और उनसे कहा था कि वह किसी को भी अंदर ना आने दें, लेकिन तभी भगवान शिव वहां आ गए और अंदर जाने लगे। जिसके बाद गणेश जी ने उन्हें रोक और शिव भगवान क्रोधित हो गए और उन्होंने गुस्से में गणपति का सर काट दिया। तभी से गणेश जी को द्वारपाल की तरह रहना पसंद नहीं है।