Veervar Ka Vrat: अगर आप भी रखते है वीरवार का व्रत? तो जरूर जान लें ये नियम, मिट जाएंगे सारे कष्ट

Veervar Ka Vrat: हिंदू धर्म में सप्ताह का हरदिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है, जिस तरह से सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है उसी प्रकार से गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना और व्रत रखने से भगवान प्रसन्न होते हैं और अपने [

By Team Khana Talkies · 15/3/2023

Veervar Ka Vrat: हिंदू धर्म में सप्ताह का हरदिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है, जिस तरह से सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है उसी प्रकार से गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना और व्रत रखने से भगवान प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं। ऐसा माना जाता है कि जो भी इस दिन सच्चे मन से भगवान विष्णु का व्रत रखता है, उस पर भगवान अपनी कृपा बरसाते हैं और कभी उस पर कोई संकट नहीं आने देते हैं। अगर आप भी पहली बार भगवान विष्णु का व्रत रख रही हैं, तो यहां हम आपको कुछ जरूरी नियम बताने जा रहे हैं। Also Read: Shani Upay Lal Kitab: शनिदोष से हैं परेशान? तो जरूर आजमाएं…

Veervar Ka Vrat: अगर आप भी रखते है वीरवार का व्रत? तो जरूर जान लें ये नियम, मिट जाएंगे सारे कष्ट

वीरवार के व्रत के नियम – Veervar ke Vrat ke kya niyam hain?

हिंदू धर्म के अनुसार, केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास माना जाता है।
अगर आप गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा आराधना करते हैं, तो उस दिन केले का सेवन भूलकर भी न करें।
इस दिन पीले कपड़े पहनने चाहिए।
इस दिन किसी गरीब को चने की दाल, केला आदि दान करना चाहिए।
गुरुवार के दिन पीला भोजन ही खाना चाहिए।
इस दिन दाल की खिचड़ी या चावल नहीं खाना चाहिए।
ऐसा माना गया है कि चावल खाने से धन की हानि होती है।
इस दिन नाखून और बाल नहीं काटने चाहिए। Also Read: Chanakya Niti: बुरे समय में ना मानें हार, जीवन में जरूर…
इस दिन बाल या फिर कपड़े भी नहीं धोने चाहिए।

Disclaimer: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम यहां किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Khana AMP · Quick view
View full