सोने से पहले दूध वाली चाय नहीं बल्कि पिएं ये हर्बल चाय, पूरी रात नहीं लगेगी गर्मी और नींद भी आएगी जबरदस्त

Herbal tea before bed: रात को दूध वाली या काली चाय पीने की आदत आपकी सेहत को कई नुकसान पहुंचाती है। वहीं जानें एक खास हर्बल चाय के बारे में जो न सिर्फ आपको अच्छी नींद लेने में मदद करेगी, आपकी बॉडी को भी ठंडा रखेगी। गर्मियों के दिनों में चाय का नाम मात्र लेने [...]

By Shaikh Almina · 8/7/2023

Herbal tea before bed: रात को दूध वाली या काली चाय पीने की आदत आपकी सेहत को कई नुकसान पहुंचाती है। वहीं जानें एक खास हर्बल चाय के बारे में जो न सिर्फ आपको अच्छी नींद लेने में मदद करेगी, आपकी बॉडी को भी ठंडा रखेगी।

गर्मियों के दिनों में चाय का नाम मात्र लेने से ही आपको गर्मी लगने लगती है। लेकिन फिर भी कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें हर हाल में चाय पीनी ही होती है। देखा गया है कि कुछ लोग गर्मियों में भी कई बार चाय पी जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि खासतौर पर गर्मियों में चाय पीना आपकी सेहत को बहुत नुकसान पहुंचाती है और शरीर में पानी की कमी भी करती है।

देखा गया है कि कुछ लोग गर्मियों के दिनों में रात के समय भी चाय पीकर सोते हैं, जो आपके शरीर को गर्म तो करती है ही बल्कि आपकी नींद के साथ भी छेड़छाड़ करती है। यह पूरी तरह से नेचुरल चाय है और एक खास जड़ी-बूटी से तैयार की जाती है। यदि आपको भी रात के समय चाय पीने की आदत है, तो यह जड़ी-बूटी वाली चाय आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। चलिए जानते हैं रात के समय ये खास चाय पीने के फायदे और नुकसान।

गर्मियों में सोने से पहले पिएं ये खास हर्बल चाय

जब भी चाय का नाम आता है, तो हमारे दिमाग में गर्मा-गर्म दूध वाली चाय आती है। लेकिन वे चाय रात के समय आपकी सेहत को कई नुकसान पहुंचाती है। जबकि कुछ हर्बल चाय ऐसी हैं, जिन्हें सोने से पहले पीना आपकी सेहत को कई नुकसान पहुंचाती है। जबकि कुछ हर्बल चाय ऐसी हैं, जिन्हें सोने से पहले पीना आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। इन हर्बल चाय में से एक है लेमन ग्रास चाय। खासतौर पर रात के समय लेमन ग्रास टी का सेवन करना आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।

रात को लेमन ग्रास चाय पीने के फायदे

बॉडी को कूल रखे

लेमन ग्रास टी को बॉडी टेंपरेचर लो करने वाले खास हर्बल ड्रिंक के रूप में जाना जाता है। बुखार आदि को कम करने के लिए भी लेमन ग्रास टी का सेवन करने की सलाह दी जाती है। गर्मियों में रात के समय लेमन ग्रास चाय पीने से रात भर बॉडी का तापमान ठंडा रहता है।

अच्छी नींद लाए

जहां रात के समय दूध वाली या काली चाय पीना आपकी नींद को खराब करती है, क्योंकि उसमें कैफीन होता है। वहीं लेमन ग्रास टी अच्छी नींद लाने में मदद करती है। लेमन ग्रास टी में कई ऐसे खास तरह के तत्व पाए जाते हैं, जो आपके दिमाग को शांत करके अच्छी नींद लाते हैं।

वजन कम करने में करे मदद

शरीर के बढ़ते वजन को कम करने के लिए लेमन ग्रास टी का सेवन किया जा सकता है। लेमन ग्रास टी में खास तरह के ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है। मेटाबॉलिज्म अच्छे से काम करता है, तो शरीर के बढ़ते वजन को तेजी से कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

जोड़ों के दर्द में आराम

लेमन ग्रास टी, जोड़ों में दर्द को कम करने में मददगार है। इसके एंटीऑक्सीडेंट और एंजाइम हमारे शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। साथ ही ये हेल्दी कोशिकाओं को बढ़ावा देने और जोड़ों के दर्द को कम करने में मददगार है। तो, अगर आपको गठिया की समस्या है तो लेमनग्रास की चाय बनाएं और जरूर पिएं।

पाचन में सुधार करे

पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए भी लेमन ग्रास टी का सेवन किया जा सकता है। पेट में दर्द, सीने में जलन, उल्टी, दस्त या कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए रोजाना रात के समय लेमन ग्रास टी का सेवन करें। कुछ लोग रात के समय लेमन ग्रास टी का सेवन करते हैं, तो सुबह उनका पेट अच्छे से साफ हो जाता है।

विटामिन C से भरपूर

विटामिन सी प्रतिरक्षा प्रणाली को ठीक से काम करने और शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाव में मदद करता है। ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस गठिया में दर्द और सूजन को बढ़ाने का काम करता है। ऐसे में लेमन ग्रास टी का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद है।

ऐसे बनाएं लेमन ग्रास चाय

लेमन ग्रास चाय बनाने के लिए सबसे पहले आप लेमन ग्रास और कुछ पुदीने की पत्तियों को धोकर काट लें। फिर एक पैन में पानी चढ़ाएं और उसे उबलने दें। अब इसमें लेमन ग्रास और पुदीना डालें. हल्की सी चीनी मिलाएं और अच्छी तरह से खौलाएं। फिर इसे एक कप में छानकर रात को सोने से पहले पिएं, आपको ये बेहद फायदेमंद साबित होगा।

कैसा लगा आपको हमारा यह लेख, कॉमेंट करके हमें जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेक्ज आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट खाना टॉकीज के साथ।

Khana AMP · Quick view
View full