Weekly Vrat Tyohar 2023: विजया एकादशी से महाशिवरात्रि तक, जानिए इस सप्ताह के व्रत त्योहार

February 2023 Weekly Vrat: इस फरवरी माह में कई व्रत त्योहार आने वाले हैं। पंचांग के अनुसार, विजया एकादशी, महाशिवरात्रि, जानकी जयंती जैसे प्रमुख व्रत पड़ रहे हैं। आइए जानते हैं इस सप्ताह पड़ने वाले सभी व्रत त्योहारों के बारे में। 13 फरवरी 2023 कालाष्टमी सोमवार यानी 13 फरवरी 2023 क

By Jyoti Sibal · 13/2/2023

February 2023 Weekly Vrat: इस फरवरी माह में कई व्रत त्योहार आने वाले हैं। पंचांग के अनुसार, विजया एकादशी, महाशिवरात्रि, जानकी जयंती जैसे प्रमुख व्रत पड़ रहे हैं। आइए जानते हैं इस सप्ताह पड़ने वाले सभी व्रत त्योहारों के बारे में।

13 फरवरी 2023 कालाष्टमी

सोमवार यानी 13 फरवरी 2023 को कालाष्टमी के साथ शबरी जयंती का व्रत पड़ रहा है। माना जाता है कि इस दिन काल भैरव की पूजा करने से रोग, दोष और भय सभी से छुटकारा मिलता है।

सूर्य संक्रांति 2023

बता दें कि साल में 12 बार ग्रहों के राजा सूर्यदेव राशि परिवर्तन करते हैं। इस तरह सोमवार को सूर्यदेव कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इसलिए इसे कुंभ संक्रांति का व्रत रखा जाएगा। इस दिन पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

14 फरवरी 2023, मंगलवार-जानकी जयंती

पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मां सीता धरती से प्रकट हुई थी। इसी कारण इस दिन जानकी जयंती या सीता अष्टमी के रूप में मनाते हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं माता सीता और भगवान राम की विधिवत पूजा करते हैं। माना जाता है कि इस दिन भगवान राम और सीता मां की विधिवत पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

17 फरवरी 2023 शुक्रवार- विजया एकादशी

इस एकादाशी को विजय दिलाने वाली एकदशी माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने से विधान व्यक्ति को सफलता प्राप्त होती है।

18 फरवरी 2023 शनिवार- महाशिवरात्रि

इस साल महाशिवरात्रि 18 फरवरी 2023 को पड़ रही है। इस दिन मां पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था। इसी के कारण इस दिन भगवान शिव का जलभिषेक किया जाता है।

Disclaimer: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम यहां किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Khana AMP · Quick view
View full