Weight Gain: शादी के बाद क्यों ज्यादातर महिलाएं हो जाती हैं ओवरवेट, जानें वजह
Weight Gain: हम कई लोगों के मुंह से ये सुनते होंगे कि शादी के बाद तो ये मोटी हो गई है और ऐसा होता भी है। कई महिलाओं का वेट शादी के बाद बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं इसकी वजह क्या है? दरअसल, लाइफस्टाइल में चेंज होने से लेकर खानपान [...]
Weight Gain: हम कई लोगों के मुंह से ये सुनते होंगे कि शादी के बाद तो ये मोटी हो गई है और ऐसा होता भी है। कई महिलाओं का वेट शादी के बाद बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं इसकी वजह क्या है? दरअसल, लाइफस्टाइल में चेंज होने से लेकर खानपान में कमी जैसी गलतियां शादी के बाद महिलाओं को ओवरवेट कर देती है। आइए जानते हैं कौन-सी है वो गलतियां।
1.लाइफस्टाइल में बदलाव वजन बढ़ने का सबसे बड़ा कारण होता है। शादी के बाद एक लड़की का पूरा माहौल बदल जाता है और नए घर के हिसाब से एडजस्ट करना पड़ता है। ऐसे में वेट गेन हो ही जाता है।
2.शादी के बाद जब महिलाएं रसोई में काम करती हैं, तो कई बार खाना बच जात है और ज्यादातर महिलाएं सोचती हैं ये खराब न हो। इसलिए वह उसे खाती हैं, जिस कारण वजन बढ़ता है।
3.शादी के बाद कई जिम्मेदारियां बढ़ जाती है, जिसके बाद महिला अपनी फिटनेस पर ध्यान नहीं देती हैं। अपने खाने का ख्याल नहीं रखती हैं, जिसके चलते वजन बढ़ जाता है।
4.शादी के बाद कई तरह के हार्मोनल बदलाव भी होते हैं, जिससे वजन ज्यादा बढ़ जाता है। तनाव भी वजन बढ़ने का एक सबसे बड़ा कारण होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।