Weight Loss Kaise Kare: मोटापे से हैं परेशान? तो आज ही बदल लें अपनी ये 2 जानलेवा आदतें
Weight Loss Kaise Kare: बढ़ता वजन लोगों के लिए सबसे बड़ी परेशानी है। कुछ लोग वजन कम करने के लिए डाइट चार्ट का सख्ती से पालन करते हैं, रेगुलर एक्सरसाइज करते हैं और समय पर सोते भी है तब भी उनका वजन कम नहीं होता। इतने प्रयासों के बाद वजन कम नहीं होने के कारण [...]
Weight Loss Kaise Kare: बढ़ता वजन लोगों के लिए सबसे बड़ी परेशानी है। कुछ लोग वजन कम करने के लिए डाइट चार्ट का सख्ती से पालन करते हैं, रेगुलर एक्सरसाइज करते हैं और समय पर सोते भी है तब भी उनका वजन कम नहीं होता। इतने प्रयासों के बाद वजन कम नहीं होने के कारण के बारे में कभी आपने सोचा है? हम आपको बताते हैं कि आपका वजन क्यों कम नहीं हो रहा। डाइटिंग और एक्सरसाइज के बाद वजन कम नहीं होने के पीछे आपकी कुछ गलतियां हैं, जो आपको मोटापा का शिकार बनाए हुए है। आइए जानते हैं उन गलतियों के बारे में जो हम करते हैं। Also Read:Coffee Benefits For Health: बीमारियों से करनी है शरीर की रक्षा?…
लंबे समय तक भूखा रहना
हम कई बार जल्दी-जल्दी में घर से खाना खाए बिना निकल जाते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे हमें कई परेशानियां हो सकती हैं। जैसे –
लंबे समय तक भूखा रहने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है।
शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा कम होने लगती है।
ब्रेन को सही समय पर ग्लूकोज़ नहीं मिलता।
स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाता है। Also Read: Home Remedies for Clean Toes: गंदे-काले पैरों को करना है साफ?…
खाली पेट रहने के बाद ढेर सारा खाना खाने से एसिडिटी जैसी परेशान होती है।
जल्दी-जल्दी खाना खाना
खाने को बिना चबाए या जल्दी-जल्दी खाने से भी मोटापा बढ़ने की संभावना रहती है। ऐसा करने से पेट तक यह मैसेज नहीं पहुंच पाता कि आप क्या खा रही हैं? इससे पाचन क्रिया प्रभावित होती है, जिससे कई समस्या होती है। जैसे –
ज़रूरत से ज़्यादा खा लेना, जिससे मोटापा बढ़ता है।
पाचन शक्ति कम हो जाती है। Also Read: Tulsi Ke Patte Khane Ke Fayde: गंभीर से गंभीर बीमारी को…
पेट दर्द की शिकायत भी हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।