डाइटिंग करने से भी नहीं घट रहा वजन, जानिए क्या है कारण?

Weight Loss Tips: अपने बढ़ते वजन से बहुत लोग परेशान होते हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि वजन के बढ़ने की वजह से बहुत- सी बीमारियां आपको घेर लेती है। जैसे- हार्ट अटैक की समस्या, डायबिटीज़, और अन्य बीमारियां हो जाती है। कुछ लोग वजन को कम करने के लिए सालों- साल डाइटिंग करते रहते हैं। [..

By Jyoti Pandey · 22/1/2023

Weight Loss Tips: अपने बढ़ते वजन से बहुत लोग परेशान होते हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि वजन के बढ़ने की वजह से बहुत- सी बीमारियां आपको घेर लेती है। जैसे- हार्ट अटैक की समस्या, डायबिटीज़, और अन्य बीमारियां हो जाती है। कुछ लोग वजन को कम करने के लिए सालों- साल डाइटिंग करते रहते हैं। फिर भी वो अपना वजन नहीं घटा पाते हैं, क्योंकि उन्हें वजन घटाने का सही तरीका पता ही नहीं है। जी, हां वजन घटाने के लिए आपको सिर्फ डायटिंग की जरूरत नहीं है। इसके साथ में आपको अपने दिनभर की क्रिया में भी ध्यान देने की जरूरत है। पर आप बिलकुल भी फिक्र मत करिए आज हम आपको वजन घटाने के सही तरीकों के बारे में बताएंगे। 

Weight Loss Tips

अच्छे से नींद लें 

आजकल लोग जीवनशैली में इतने व्यस्त होते है कि अपने काम की वजह से ठीक से नींद भी नहीं ले पाते हैं। अगर आप भी ऑफिस के काम, पढ़ाई या किसी और वजह से देर तक जागते रहते हैं, तो इसका असर आपके वजन घटाने पर पड़ सकता है। दरअसल, पर्याप्त नींद न लेने से आपके भूख को नियंत्रित करने वाले हार्मोन प्रभावित होते हैं। साथ ही आपका एनर्जी लेवल भी घटता है और स्ट्रेस लेवल बढ़ता है। इस वजह से आपकी भूख और शुगर क्रेविंग बढ़ती है। इसलिए जरूरी है कि आप रात को 7 से 9 घंटे की नींद लें।  इसके अलावा कोशिश करें कि रोजाना शाम 6 बजे से पहले खाना खा लें और नियमित व्यायाम भी करें।

खाना खाते समय पानी पीते रहें 

पानी पीना हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी है।  ग्लोइंग स्किन, इंफेक्शन से सुरक्षा, याददाश्त बढ़ाने, थकान से लड़ने और अपनी भूख को नियंत्रित करने के लिए हाइड्रेटेड रहना बहुत जरूरी है। लेकिन, अगर आप खाना खाते समय ज्यादा पानी पी रहे हैं, तो इसका आपके वजन घटाने पर बुरा असर पड़ सकता है।  खाना खाते समय पानी पीने से पेट के एसिड पर असर पड़ता है, जिससे पाचन क्रिया खराब हो सकती है।  इसलिए कोशिश करें कि भोजन के दौरान सीमित मात्रा में पानी पिएं। साथ ही बेहतर पाचन के लिए कोशिश करें कि खाना खाने से 30 मिनट पहले पानी का सेवन कम कर दें।

सुबह का नाश्ता जरूर करें 

सुबह का नाश्ता हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरूरी माना जाता है। अगर आप सुबह का नाश्ता नहीं खाते हैं, तो आपका वजन और बढ़ता चला जाएगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि अगर आप सुबह का नाश्ता छोड़ देते हैं, तो इससे आप भूख के कारण दिन में ज्यादा खा लेते हैं। जिससे न सिर्फ आपका ब्लड शुगर लेवल गिर सकता है, बल्कि मेटाबॉलिज्म भी कमजोर हो जाता है।  यह आपके वजन घटाने पर बहुत नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। आपको बता दें, कि मेटाबॉलिज्म शरीर की कैलोरी को बर्न करता है और भोजन को एनर्जी में बदलता है। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि आप सुबह का नाश्ता हेल्दी करें, ताकि आप दिन में ज्यादा खाने से बच सकें।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Khana AMP · Quick view
View full