WHO ने इन 2 कफ सिरप पर किया अलर्ट जारी, छोड़ दें पीना आज से ही नहीं तो खराब हो जाएगी जिंदगी सारी

WHO Alert On Cough Syrup: बच्चों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ WHO ने सख्त कदम उठाया है। दरहसल, अभी हाल में खबर मिली है कि WHO ने 2 खांसी की दवाई को लेकर चेतावनी जारी कर दी है। WHO ने नोएडा स्थित भारतीय दवा कंपनी मैरियन बायोटेक के कफ सिरप के [...]

By ·

WHO Alert On Cough Syrup: बच्चों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ WHO ने सख्त कदम उठाया है। दरहसल, अभी हाल में खबर मिली है कि WHO ने 2 खांसी की दवाई को लेकर चेतावनी जारी कर दी है। WHO ने नोएडा स्थित भारतीय दवा कंपनी मैरियन बायोटेक के कफ सिरप के खिलाफ बोला है कि उज्बेकिस्तान में बच्चों के लिए मैरियन बायोटेक द्वारा बनाए गए दो कफ सिरप का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। WHO ने ये चेतावनी बुधवार को यानी 11 जनवरी को जारी की है। WHO ने कहा है कि, मैरियन बायोटेक द्वारा बनाए गए ये कफ सिरप ऐसे हैं जो गुणवत्ता मानकों या विशिष्टताओं को पूरा करने में पूरी तरह से असफल हैं। क्या आपको पता है ये 2 सिरप कौन- से हैं? कहीं आप भी तो अपने बच्चों को ये सिरप नहीं पिला रहें।

WHO Alert On Cough Syrup

WHO ने इन 2 सिरप के लिए किया अलर्ट जारी

आपको बता दें, ये 2 सिरप एम्ब्रोनोल सिरप और DOK-1 मैक्स सिरप हैं। दोनों उत्पादों के निर्माता मैरियन बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ही हैं। वहीं, दूसरी ओर WHO ने अपनी वेबसाइट पर एक अलर्ट जारी किया है। उन्होंने अपने इस अलर्ट के माध्यम से लोगों को सतर्क किया है। दरहसल, WHO ने कहा है, कि यह दो मेडिकल प्रोडक्ट घटिया उत्पादों को संदर्भित करते हैं। मैरियन बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निर्माता ने आज तक WHO को सुरक्षा की गारंटी नहीं दी है, जिसके चलते इन उत्पादों की गुणवत्ता को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

WHO ने इसलिए किया अलर्ट जारी

अभी हाल ही में उज्बेकिस्तान में खांसी की दवा लेने के बाद बच्चों की मौत की खबरें आई हैं, जिसके बाद नोएडा स्थित फार्मा मैरियन बायोटेक पर संकट के बादल छा गए हैं। WHO ने जानकारी देते हुए बताया है कि उज्बेकिस्तान गणराज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय की राष्ट्रीय गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशालाओं द्वारा किए गए कफ सिरप के सैंपल के प्रयोगशाला विश्लेषण में पाया गया, कि दोनों उत्पादों में डायथिलीन ग्लाइकॉल और एथिलीन ग्लाइकॉल की महत्वपूर्ण मात्रा थी।

Khana AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें