फलों को चाक़ू से काटकर खाते हैं तो हो जाइये सावधान! आप अपने शरीर को पहुंचा रहे हैं ढेरों नुकसान, जानें सही तरीका
फल हर किसी को पसंद होते हैं। फल खाने से शरीर को ढेरों फायदे भी मिलते हैं। जो भी लोग फल का सेवन नहीं करते हैं, उनका शरीर कई जरुरी लाभों से वंचित रह जाता है। फल का सेवन ना करना पेट के मेटाबोलिक रेट को खराब करता है। इससे पेट संबंधित बीमारियां होने लग [...]
फल हर किसी को पसंद होते हैं। फल खाने से शरीर को ढेरों फायदे भी मिलते हैं। जो भी लोग फल का सेवन नहीं करते हैं, उनका शरीर कई जरुरी लाभों से वंचित रह जाता है। फल का सेवन ना करना पेट के मेटाबोलिक रेट को खराब करता है। इससे पेट संबंधित बीमारियां होने लग जाती हैं। साथ ही रफेज की कमी से आप कब्ज के शिकार भी हो सकते हैं।
कई लोग रोजाना फल का सेवन तो करते हैं लेकिन गलत तरीके से। इससे उनके शरीर को फायदा होने की जगह नुकसान हो जाता है। हम आपको आज फल खाने का सही तरीका बताने जा रहे हैं। फलों को चाक़ू से काटकर खाना चाहिए या फिर सीधे दांत से काटकर, इसे लेकर ही लोगों के बीच कन्फ्यूज़न बना रहता है। ऐसे में हम आपको इसका सही तरीका बता रहे हैं।
फलों को चाक़ू से काटकर नहीं खाना चाहिए
कई लोग सुविधा और समय की बचत करते हुए चाक़ू से फल काटकर उसका सेवन करते हैं। लेकिन चाक़ू से फल काटने से फलों के पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। दरअसल, फलों में पोषक तत्वों की कमी के तीन कारण होते हैं- प्रकाश, गर्मी और पानी। फलों को काटते समय ये तीनों ही चीजें इनके साथ होती है। ऐसे में फलों को काटते समय इसमें से जिंक और मैग्नीशियम जैसे माइक्रो न्यूट्रीएंट्स गायब हो जाते हैं। चाक़ू से काटने से फलों का स्वाद और बनावट भी बदल जाती है। हवा के संपर्क में आने से उसके रिएक्शन से विटामिन सी भी खत्म हो जाता है।
इन फलों को दांत से काटकर खाएं
अनार और पपीते जैसे कुछ फलों को आप सीधे दांत से काटकर नहीं खा सकते हैं। उन्हें आप चाक़ू से काटकर खा सकते हैं, लेकिन जो फल सीधे दांत से काटकर खाए जा सकते हैं, उन्हें आप चाकू की मदद से ना काटें। वार्ना फल में लगाया गया पैसा बर्बाद हो जाएगा। सेब, केला, अमरूद, स्ट्रॉबेरी, अंगूर और चीकू जैसे फलों को आप सीधे दांत से ही काटकर खाएं।