शरीर में जमे गंदे कॉलेस्ट्रोल को बाहर कर देती हैं खाने की ये 5 चीजें, बना लीजिए डाइट का हिस्सा, होंगे कई फ़ायदे;

High Cholesterol: कॉलेस्ट्रोल एक तरह का फैट है जो खून में होता है और जिसे शरीर प्राकृतिक तौर पर बनाता है. शरीर को ठीक तरह से काम करने के लिए अच्छे कॉलेस्ट्रोल की आवश्यकता भी होती है. लेकिन, बुरा कॉलेस्ट्रोल (Bad Cholesterol) या जरूरत से ज्यादा बढ़ा हुआ कॉलेस्ट्रोल स्वास्थ्य संबंध

By Shaikh Almina · 7/7/2023
Atherosclerosis – clogged artery and erythrocytes

High Cholesterol: कॉलेस्ट्रोल एक तरह का फैट है जो खून में होता है और जिसे शरीर प्राकृतिक तौर पर बनाता है. शरीर को ठीक तरह से काम करने के लिए अच्छे कॉलेस्ट्रोल की आवश्यकता भी होती है. लेकिन, बुरा कॉलेस्ट्रोल (Bad Cholesterol) या जरूरत से ज्यादा बढ़ा हुआ कॉलेस्ट्रोल स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की वजह बनता है. इस चलते बुरे कॉलेस्ट्रोल को कम करने की कोशिश की जाती है. यहां खानपान की ऐसी ही कुछ चीजों की सूची दी गई है जो कॉलेस्ट्रोल को कम करने में सहायक साबित होती हैं.

1. कद्दू

सब्जियां जैसे कद्दू, गाजर और फलों (Fruits) में नींबू और संतरा हाई कॉलेस्ट्रोल कम करने की डाइट में शामिल करके खाए जा सकते हैं. इनमें फइबर की भरपूर मात्रा होती है और ये रक्त में कॉलेस्ट्रोल को एब्जोर्ब होने से रोकते हैं.

2. ओट्स

दिल की बीमारियों से निजात दिलाने में पूर्ण अनाज बेहद फायदेमंद होते हैं. कॉलेस्ट्रोल के बढ़ जाने पर दिल की दिक्कतें होने लगती हैं लेकिन ओट्स (Oats) कॉलेस्ट्रोल को कम करता है. ऐसे में इसे खाने पर हाई कॉलेस्ट्रोल कम होने में मदद मिलती है. इसमें ना सिर्फ हाई फाइबर बल्कि बीटा ग्लूकन भी होता है.

3. सूखे मेवे

दिल की सेहत को दुरुस्त रखने के लिए खानपान में अक्सर ही सूखे मेवों (Dry Fruits) को शामिल किया जाता है. बुरे कॉलेस्ट्रोल को कम करने में भी ये मेवे फायदेमंद होते हैं. इनमें फाइबर की भरपूर मात्रा होने के साथ ही हेल्दी फैट्स भी होते हैं.

4. आलसी की बीज

हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए अलसी के बीज चमत्कारी साबित हो सकते हैं. आयुर्वेद के अनुसार इन बीजों का सही तरीके से सेवन किया जाए, तो कोलेस्ट्रॉल तेजी से कंट्रोल हो सकता है. इन छोटे-छोटे बीजों में पोषक तत्वों का खजाना छिपा है. आयुर्वेदिक डॉक्टर से अलसी के बीज खाने के जबरदस्त फायदों के बारे में जान लेते हैं.

अलसी के बीजों को कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए बेहद असरदार माना जाता है. ये बीज दिखने में छोटे लगते हैं, लेकिन सेहत को बड़े फायदे दे सकते हैं. अलसी के बीज प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा 3 फैटी एसिड समेत कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. ये कोलेस्ट्रॉल लेवल को तेजी से कम करने में मदद करते हैं. अलसी के बीजों का सेवन दही या सलाद में मिलाकर भी किया जा सकता है.

हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज अलसी के बीजों को पीसकर चूर्ण बना लें. फिर रोज सुबह खाली पेट 1 चम्मच चूर्ण को गुनगुने पानी के साथ लें. इससे आपके शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलेंगे और कोलेस्ट्रॉल लेवल जल्द डाउन हो जाएगा. अलसी का सेवन लंबे समय तक किया जा सकता है.

इन बीजों में फाइबर की मात्रा भरपूर होती है, जो पेट के लिए बेहद लाभकारी है. फाइबर डाइजेशन को बेहतर बनाता है और पाचन की समस्याओं को दूर करता है. कब्ज और इनडाइजेशन की परेशानी से जूझ रहे लोगों के लिए अलसी के बीज बेहद फायदेमंद हो सकते हैं. हालांकि अगर आप लूज मोशन की परेशानी से जूझ रहे हैं, तब डॉक्टर की सलाह के बाद ही इन बीजों का सेवन करें.

आज के दौर में बड़ी संख्या में लोग हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी का सामना कर रहे हैं. ब्लड प्रेशर बढ़ जाए, तो जानलेवा भी हो सकता है. ऐसे में नियमित रूप से अलसी के बीज खाने से हाई बीपी की समस्या से राहत मिल सकती है. हाई बीपी के मरीजों को अलसी के बीज अपनी डाइट में जरूर शामिल करने चाहिए. कई रिसर्च में भी इस बार पर मुहर लग चुकी है.

अलसी के बीजों का सेवन मोटापे और ओवरवेट की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए भी फायदेमंद हो सकता हैं. ये छोटे-छोटे बीज वजन को कम करने में मदद करते हैं. अलसी के बीज को खाने के बाद भूख कम लगती है और लोगों को पेट भरा हुआ महसूस होता है. इससे कैलोरी इनटेक कम हो जाता है और वजन कंट्रोल रहता है. इन बीजों में मौजूद पोषक तत्व शरीर को हेल्दी बनाते हैं.

डायबिटीज के मरीज अलसी के बीजों का सेवन कर अपना ब्लड शुगर कंट्रोल रख सकते हैं. जी हां, अलसी के बीज में फाइबर होने की वजह से ब्लड शुगर लेवल मेंटेन रहता है. शुगर के मरीजों के लिए ये बीज बेहद लाभकारी होते हैं. अलसी के बीज हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने में भी मदद करते हैं. ये ओवरऑल हेल्थ को बूस्ट करते हैं और बीमारियों से राहत दिलाते हैं.

5. सोयाबीन

सोयाबीन या सोया से बनने वाली चीजें कॉलेस्ट्रोल के बढ़े हुए स्तर को कम करने के लिए डाइट में शामिल की जा सकती हैं. सोयाबीन, प्लेन सोया मिल्क और टोफू खाने में स्वादिष्ट भी लगता है और बुरे कॉलेस्ट्रोल को कई गुना तक कम भी कर सकता है, बस आपको इसे रोजमर्रा की डाइट का हिस्सा बनाना.

कैसा लगा आपको हमारा यह लेख, कॉमेंट करके हमें जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेक्ज आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट खाना टॉकीज के साथ।

Khana AMP · Quick view
View full