World Cancer Day: महिलाओं में इन 5 तरह के कैंसर का होता है सबसे ज्यादा खतरा
World Cancer Day: 4 फरबरी को हर साल वर्ल्ड कैंसर डे मनाया जाता है। दरहसल, ये डे लोगों को केंसर बिमारी के प्रति जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। इस बिमारी का नाम लेना भी लोग पसंद नहीं करते हैं। ये बिमारी बहुत खौफनाक होती है। वहीं, महिलाओं में 4 तरह के कैंसर का [...]
World Cancer Day: 4 फरबरी को हर साल वर्ल्ड कैंसर डे मनाया जाता है। दरहसल, ये डे लोगों को केंसर बिमारी के प्रति जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। इस बिमारी का नाम लेना भी लोग पसंद नहीं करते हैं। ये बिमारी बहुत खौफनाक होती है। वहीं, महिलाओं में 4 तरह के कैंसर का सबसे अधिक खतरा होता है। लेकिन, बहुत- सी महिलाओं को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। पर आप फिक्र मत करिए आज हम आपको ऐसे 4 कैंसर के बारे में बताएंगे जो महिलाओं में सबसे आम है।
स्तन कैंसर
आपको बता दें, स्तन कैंसर एक या दोनों स्तनों को प्रभावित कर सकता है। यह अंडरआर्म्स में लिम्फ ग्लैंड्स में फैल सकता है, जिससे सूजन हो सकती है। उन्नत अवस्था में स्तन कैंसर फेफड़ों, हड्डियों, मस्तिष्क और लीवर में फैल सकता है।
सर्वाइकल कैंसर
महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर भी बहुत अधिक पाया जाता है। यह गर्भाशय के मुंह को प्रभावित करता है और योनि या मूत्राशय, मलाशय तक फैल सकता है और इसमें गर्भाशय या पेट के आसपास लिम्फ ग्रंथियां शामिल हो सकती हैं।
फेफड़ों का कैंसर
फेफड़ों का कैंसर के लक्षण है, 3 सप्ताह से अधिक समय तक लगातार खांसी, सांस लेने में कठिनाई, बुखार न होना, थूक में खून आना है। सिरदर्द या शरीर में दर्द और वजन कम होना। इसका मतलब है कि कैंसर अन्य अंगों में फैल गया है।कोलोन कैंसर पेट के कैंसर के मामले में कब्ज और दस्त हो सकता है। मल त्याग करते समय दर्द और खून आ सकता है। ऐसे लक्षण महिलाओं में बहुत- सी महिलाओं में देखने को मिलता है।
स्किन कैंसर
स्किन कैंसर के लक्षण है, त्वचा पर तिलों के आकार, या संख्या में अचानक वृद्धि, भूरे या लाल घाव जो लंबे समय तक ठीक नहीं हो रहे। त्वचा पर पपड़ी की परत का छूटना है। आंखों के आसपास अक्सर जलन होती है, पीठ या छाती पर एक सपाट, पपड़ीदार, लाल धब्बा होता है। समय के साथ, ये पैच काफी बड़े हो सकते हैं।