अब नहीं होना पड़ेगा बालों के झड़ने से परेशान, इन फ्रूट्स का सेवन कर बढ़ाएं बालों की ग्रोथ

Hair Growth Tips: शरीर की सुंदरता को बरकरार रखने का काम बालों का होता है। अगर हमारे बाल सुंदर हो, तो हमारी ड्रेस में चार चांद लग जाते हैं। लेकिन, अगर बाल रूखे हो तो सुंदर से सुंदर ड्रेस भी खराब दिखने लगती है। ऐसे में हम परेशान हो जाते हैं। कई बार बाल झड़ने [...]

By Jyoti Pandey · 15/1/2023

Hair Growth Tips: शरीर की सुंदरता को बरकरार रखने का काम बालों का होता है। अगर हमारे बाल सुंदर हो, तो हमारी ड्रेस में चार चांद लग जाते हैं। लेकिन, अगर बाल रूखे हो तो सुंदर से सुंदर ड्रेस भी खराब दिखने लगती है। ऐसे में हम परेशान हो जाते हैं। कई बार बाल झड़ने की दिक्कत इतनी बढ़ जाती है कि हम तनाव में आ जाते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए हम मार्केट से बहत- से प्रोडक्ट ले कर आते है। पर जब उन प्रोडक्ट्स से कुछ नहीं होता, तो हम दुखी हो जाते हैं। लेकिन, आप इस दिक्कत से छुटकारा पा सकते हैं। जी, हां आप कुछ घरेलू उपाय करके इस परेशानी को दूर भगा सकते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बालों के झड़ने की समस्या से निजात पाने के कुछ घरेलू उपाय बताएंगे।

Hair Growth Tips

गाजर

अगर आप अपने बालों को झड़ने से रोकना चाहते हैं, तो गाजर का सेवन करिए। गाजर विटामिन ए से भरपूर होता है, जो आपके बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बालों सहित शरीर की सेल्स के विकास के लिए विटामिन ए आवश्यक है। बालों के तेजी से विकास के लिए यह बेहद अच्छा माना जाता है। अपने आहार में गाजर को अवश्य शामिल करें।

कद्दू

कद्दू की सब्जी आयरन और बीटा-कैरोटीन से भरपूर होती है, इसमें विटामिन ए भी होता है। यह बालों के विकास और मजबूती के लिए एक महत्वपूर्ण विटामिन है। यह विटामिन सी और ई से भरपूर होता है, जो आपके शरीर की सेल्स को नुकसान से बचाने में मदद कर सकता है। आप अपने खाने में कद्दू की सब्जी बनाकर इसे अपनी थाली में शामिल कर सकते हैं।

पपीता

फलों में हम पपीते का सेवन सबसे ज्यादा तब करते हैं जब पेट खराब हो जाता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि पपीते में विटामिन ए, सी और ई और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आपके बालों के रोम में बालों के विकास की गतिविधि को तेज करने के लिए सबसे अच्छे होते हैं। यह अपने प्राकृतिक एंटी-फंगल गुणों के साथ डैंड्रफ के इलाज और रोकथाम में मदद करता है और आपके बालों को गहरी कंडीशनिंग प्रदान करता है। अगर आप आज से ही पपीते को अपनी डाइट में शामिल कर लेते हैं तो यह आपके बालों के लिए बहुत फायदेमंद होगा।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Khana AMP · Quick view
View full