क्या आपके यूरिन से भी आती है इस तरह की बदबू? तो हो सकती है आपको ये गंभीर बीमारियां

Urine Odor: यूरिन में से काफी ज्यादा बदबू आना किसी गंभीर बीमारी की ओर संकेत कर सकता है। आमतौर पर जब आपका शरीर अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रहता है, तो यूरिन में से किसी भी तरह की गंध नहीं आती है, लेकिन जब आपके यूरिन में पानी की मात्रा कम होने के साथ ही अपशिष्ट [...]

By Jyoti Sibal · 1/1/2023

Urine Odor: यूरिन में से काफी ज्यादा बदबू आना किसी गंभीर बीमारी की ओर संकेत कर सकता है। आमतौर पर जब आपका शरीर अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रहता है, तो यूरिन में से किसी भी तरह की गंध नहीं आती है, लेकिन जब आपके यूरिन में पानी की मात्रा कम होने के साथ ही अपशिष्ट पदार्थों की मात्रा काफी ज्यादा होती है, तो यूरिन में से बदबू आने की समस्या का सामना करना पड़ता है।

Urine Odor

कई बार दवाइयों आदि के सेवन से भी यूरिन में बदबू आने की दिक्कत देखने को मिलती है। हालांकि, यूरिन में से अजीब गंध आना कई बार किसी गंभीर बीमारी की ओर भी संकेत कर सकता है, तो आइए जानते हैं यूरिन में से आने वाली बदबू किन बीमारियों की ओर संकेत करता है।

हो सकता है डायबिटीज

डायबिटीज लंबे समय तक चलने वाली बीमारी है। डायबिटीज में शरीर पर्याप्त इंसुलिन नहीं बना पाता है या फिर जितना इंसुलिन बनता है बॉडी उसका उतना इस्तेमाल नहीं कर पाती है। डायबिटीज की समस्या जब नियंत्रण से बाहर चली जाती है, तो इसके कारण यूरिन से काफी तेज, मीठी, फ्रूटी सी बदबू आने लगती है। इस तरह की बदबू यूरिन में मौजूद शुगर के कारण आती है।

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन

यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन एक बैक्टीरियल इंफेक्शन है, जो पुरुषों की तुलना में महिलाओं में ज्यादा पाया जाता है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं का मूत्रमार्ग छोटा होता है, जिससे बैक्टीरिया आसानी से यूरिन पाइप में प्रवेश कर जाते हैं। यूटीआई के कारण भी यूरिन में काफी अजीब बदबू आती है। यूटीआई होने पर यूरिन में बैक्टीरिया की मौजूदगी के कारण अमोनिया की तरह बदबू आती है।

हो सकता है प्रोस्टेटाइटिस

प्रोस्टेटाइटिस एक ऐसी बीमारी है, जिसके कारण प्रोस्टेट ग्रंथि में सूजन आ जाती है। इस बीमारी के कारण पुरुषों को यूरिन पास करने में काफी दिक्कत और दर्द का सामना करना पड़ता है। इसके चलते यूरिन में से भी अजीब बदबू आती है। ब्लैडर इंफेक्शन की तरह प्रोस्टेटाइटिस होने पर भी यूरिन से सड़े हुए अंडे की तरह बदबू आती है।

लिवर से संबंधित दिक्कतें

लिवर में होने वाली किसी भी तरह की बीमारी के कारण यूरिन से अजीब गंध आती है। लिवर की समस्या होने पर आने वाली ये अजीब तेज गंध पेशाब में टॉक्सिन के बनने की ओर इशारा करती है। यूरिन में ये गंध उस समय आती है जब लिवर टॉक्सिन को तोड़ने में असमर्थ होता है। इस दौरान यूरिन से गंध आने के अलावा इसके रंग में भी बदलाव होने लगता है।

Khana AMP · Quick view
View full