इन 10 बुरी आदतों से बढ़ता है आपका मोटापा, क्या आप भी हैं इन बुरी आदतों के शिकार?
Weight loss Tips: बढ़ता वजन लोगों के लिए सबसे बड़ी परेशानी है। कुछ लोग वजन कम करने के लिए डाइट चार्ट का सख्ती से पालन करते हैं, रेगुलर एक्सरसाइज करते हैं और समय पर सोते भी है तब भी उनका वजन कम नहीं होता। इतने प्रयासों के बाद वजन कम नहीं होने के कारण के [...]
Weight loss Tips: बढ़ता वजन लोगों के लिए सबसे बड़ी परेशानी है। कुछ लोग वजन कम करने के लिए डाइट चार्ट का सख्ती से पालन करते हैं, रेगुलर एक्सरसाइज करते हैं और समय पर सोते भी है तब भी उनका वजन कम नहीं होता। इतने प्रयासों के बाद वजन कम नहीं होने के कारण के बारे में कभी आपने सोचा है? हम आपको बताते हैं कि आपका वजन क्यों कम नहीं हो रहा। डाइटिंग और एक्सरसाइज के बाद वजन कम नहीं होने के पीछे आपकी कुछ गलतियां हैं, जो आपको मोटापा का शिकार बनाए हुए है। आइए जानते हैं उन गलतियों के बारे में जो हम करते हैं।
टीवी देखते हुए भोजन करना:
एक दिन में दो घंटे से ज़्यादा टीवी देखने से मोटापा बढ़ने की संभावना 20 प्रतिशत बढ़ जाती हैं। टीवी पर लगातार रोने-धोने वाले सीरियल्स देखने से हार्ट और बल्ड प्रेशर से संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं।
लंबे समय तक भूखा रहना:
जल्दी-जल्दी में घर से निकलते वक़्त कई बार हम भूखे पेट ही निकल जाते हैं। घर पर रहकर भी कई बार हम लंबे समय तक भूखे ही रहते हैं। ऐसे में लंबे अंतराल के कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा कम होने की संभावना बढ़ जाती है और ब्रेन को सही समय पर ग्लूकोज़ न मिलने के कारण स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाता है। इसके अलावा, लंबे समय तक खाली पेट रहने के बाद ढेर सारा खाना खाने से एसिडिटी, आलस्य आदि की शिकायत भी हो सकती है।
जल्दी-जल्दी खाना खाना:
खाने को बिना चबाए या जल्दी-जल्दी खाने से भी मोटापा बढ़ने की संभावना रहती है। ऐसा करने से पेट तक यह मैसेज नहीं पहुंच पाता कि आप क्या खा रही हैं? इससे पाचन क्रिया प्रभावित होती है। इसके अलावा पेट भर गया है या नहीं इसकी सूचना भी दिमाग तक देर से पहुंचती है और आप ज़रूरत से ज़्यादा खा लेती हैं। इस कारण आपकी पाचन शक्ति कम हो जाती है और आपको पेट दर्द की शिकायत भी हो सकती है।
ब्रेकफास्ट न करना:
रात के भोजन और ब्रेकफास्ट के बीच 8 से 12 घंटों का अंतराल दिमाग़ और मसल्स को कमज़ोर कर देता है। ऐसे में सुबह का नाश्ता न करना या स़िर्फ एक कप चाय या कॉफी पीना मोटापा बढ़ाता है। इससे आपकी पाचन शक्ति कमज़ोर हो जाती है। कैलोरीज़ घटने की बजाय बढ़ जाती हैं। ऐसा करने से आप ऐनेमिक भी हो सकती हैं और शरीर में एनर्जी कम हो जाती है।
पर्याप्त नींद न लेना:
रात को देर से सोना और सुबह जल्दी उठ जाना भी मोटापे का कारण होता है। इससे रात को खाया गया खाना पचता नहीं है। शरीर का एनर्जी लेवल कम हो जाता है। दिमाग विचलित होने के कारण आप डिप्रेशन में भी जा सकते हैं।
फास्ट फूड का सेवन:
मोटापा बढ़ने का यह भी एक मुख्य कारण है। फास्ट फूड में कैलोरीज की मात्रा बहुत ज़्यादा होने के कारण इनका सेवन करने से मोटापा बढ़ता है। इससे हार्ट संबंधित बीमारियां हो सकती हैं। इसके अलावा, डायबिटीज़ होने का भी डर रहता है।
खाना खाने के तुरंत बाद सो जाना:
रात को भोजन देर से करना, ज़्यादा मात्रा में खाना व खाने के तुरंत बाद सो जाना भी मोटापे का एक कारण है। ऐसा करने से भोजन पच नहीं पाता और शरीर में फैट बढ़ाता है। इससे खाना ठीक से न पचने के कारण गैस की परेशानी हो सकती है और इसी कारण से आपकी तोंद भी निकलती है।
तनाव में ज़्यादा खाना:
मानसिक रूप से परेशान होने पर ज़्यादा खाना खाकर अपने गुस्से को ज़ाहिर करना भी मोटापा बढ़ाता है। इससे हाई कॉलेस्ट्रोल, हाई बल्ड प्रेशर और गैस्ट्रोएनटाइटिस होने की संभावना बढ़ जाती है।
अल्कोहल का सेवन:
कभी-कभी हेल्दी डायट लेने और एक्सरसाइज करने के बावजूद वजन घटने की बजाय बढ़ जाता है। इसका एक कारण हाई कैलोरीज युक्त अल्कोहल का सेवन हो सकता है। इससे लीवर में इंफेक्शन हो सकता है और हार्ट अटैक भी हो सकता है। इसके अलावा, आपको ब्रेन से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं।
दिनभर बैठकर काम करना:
ऑफ़िस में लगातार बैठकर काम करने से भी वजन बढ़ता है। इससे शरीर में फैट की मात्रा बढ़ जाती है और डायबिटीज़ होने की संभावना भी रहती है। इसके अलावा, आपको हृदय संबंधी रोग हो सकते हैं। ज़्यादा वजन के कारण बैक बोन भी कमज़ोर हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।