जीरा आलू की रेसिपी (Zeera Aloo Recipe)
Zeera Aloo Recipe: स्वादिष्ट और चटपटा लंच सर्व करने के लिए ज्यादातर लोग सब्जी बनाना पसंद करते हैं. वहीं लंच में आलू की सब्जी खाना काफी कॉमन होता है. मगर क्या आपने कभी जीरा आलू (Zeera Aloo Recipe) की आसान रेसिपी ट्राई की है. जी हां, जीरा आलू कई लोगों की फेवरेट होती है. ऐसे [...]
Zeera Aloo Recipe: स्वादिष्ट और चटपटा लंच सर्व करने के लिए ज्यादातर लोग सब्जी बनाना पसंद करते हैं. वहीं लंच में आलू की सब्जी खाना काफी कॉमन होता है. मगर क्या आपने कभी जीरा आलू (Zeera Aloo Recipe) की आसान रेसिपी ट्राई की है. जी हां, जीरा आलू कई लोगों की फेवरेट होती है. ऐसे में जीरा आलू की सिंपल रेसिपी फॉलो करके आप मिनटों में लंच को डबल टेस्टी बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं घर पर जीरा आलू बनाने की आसान विधि के बारे में.
जीरा आलू बनाने की सामग्री
400 ग्राम उबले हुए आलू
2-3 चम्मच तेल
2-3 चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
¼ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
½ चम्मच छोटा अमचूर पाउडर
1 छोटा चम्मच जीरा
1 इंच कद्दूकस किया हुआ अदरक
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
¼ छोटा चम्मच गरम मसाला
1-2 पिंच हींग
1 चम्मच कसूरी मेथी
2 लम्बी कटी हुई हरी मिर्च
स्वादानुसार नमक
ये भी पढ़ें – मसाला डोसा की रेसिपी (Masala Dosa Recipe)
जीरा आलू बनाने की रेसिपी
लंच में जीरा आलू बनाने के लिए सबसे पहले आलू को चार भागों में काट लें. वहीं अगर आलू बड़े हैं. तो आप इनके चार से अधिक टुकड़े कर सकते हैं. इसके बाद पैन में तेल गर्म करें. अब इसमें जीरा और हींग डाल दें. जीरा हल्का ब्राउन होने के बाद पैन में हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, कसूरी मेथी, हरी मिर्च और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं. फिर पैन में आलू एड करें और अच्छी तरह से चलाएं. इसके बाद पैन में गरम मसाला, अमचूर पाउडर और नमक मिक्स करें. अब इसे 3-4 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. मगर ध्यान रहे कि सब्जी को बीच-बीच में चलाते रहें. जिससे सब्जी नहीं जलेगी. बस आपकी चटपटे जीरा आलू की सब्जी तैयार है. अब इसे हरा धनिया से गार्निश करें और रोटी, पराठे या नान के साथ गर्मा गर्म सर्व करें. वहीं स्कूल या ऑफिस का टिफिन पैक करने के लिए भी जीरा आलू की सब्जी बनाना बेस्ट ऑप्शन हो सकता है.