एप्पल ओट्स स्मूदी ( Apple Oats Smoothie Recipe )

Apple Oats Smoothie - सेब और ओट्स से बनाएं ये हेल्दी स्मूदी, रहेंगे सेहतमंद और फिट। वजन घटाने के लिए आप रोजाना नाश्ते में एप्पल और ओट्स से बना ये हेल्दी शेक पीएं. इससे शरीर को भरपूर एनर्जी और पोषक तत्व मिलेंगे और मोटापा कम होगा। वजन घटाने के लिए सिर्फ डाइटिंग या कम खाने [...]

By Shaikh Almina · 27/5/2023

Apple Oats Smoothie – सेब और ओट्स से बनाएं ये हेल्दी स्मूदी, रहेंगे सेहतमंद और फिट।

वजन घटाने के लिए आप रोजाना नाश्ते में एप्पल और ओट्स से बना ये हेल्दी शेक पीएं. इससे शरीर को भरपूर एनर्जी और पोषक तत्व मिलेंगे और मोटापा कम होगा।

वजन घटाने के लिए सिर्फ डाइटिंग या कम खाने की ही जरूरत नहीं होती है। अगर आप हेल्दी डाइट चुनते हैं तो भरपेट खाने के बाद भी आप वजन घटा सकते हैं। जो लोग पतला होना चाहते हैं उन्हें अपने दिन की शुरुआत कुछ हेल्दी फूड के साथ करनी चाहिए। इसके लिए आप ओट्स और एप्पल को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। ये दोनों चीजें आपका वजन तेजी से कम करने में मदद करेंगी। आप नाश्ते में एप्पल और ओट्स से बना स्मूदी भी पी सकते हैं। ओट्स में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, विटामिन B और पोटैशियम पाया जाता है। इस स्मूदी को पीने से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी और आप एनर्जेटिक रहेंगे। जानते हैं सेब और ओट्स से स्मूदी बनाने की रेसिपी।

Khana AMP · Quick view
View full