- Prep
- 15 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- healthy breakfast, healthy drinks, smoothie
Apple Oats Smoothie – सेब और ओट्स से बनाएं ये हेल्दी स्मूदी, रहेंगे सेहतमंद और फिट।
वजन घटाने के लिए आप रोजाना नाश्ते में एप्पल और ओट्स से बना ये हेल्दी शेक पीएं. इससे शरीर को भरपूर एनर्जी और पोषक तत्व मिलेंगे और मोटापा कम होगा।वजन घटाने के लिए सिर्फ डाइटिंग या कम खाने की ही जरूरत नहीं होती है। अगर आप हेल्दी डाइट चुनते हैं तो भरपेट खाने के बाद भी आप वजन घटा सकते हैं। जो लोग पतला होना चाहते हैं उन्हें अपने दिन की शुरुआत कुछ हेल्दी फूड के साथ करनी चाहिए। इसके लिए आप ओट्स और एप्पल को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। ये दोनों चीजें आपका वजन तेजी से कम करने में मदद करेंगी। आप नाश्ते में एप्पल और ओट्स से बना स्मूदी भी पी सकते हैं। ओट्स में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, विटामिन B और पोटैशियम पाया जाता है। इस स्मूदी को पीने से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी और आप एनर्जेटिक रहेंगे। जानते हैं सेब और ओट्स से स्मूदी बनाने की रेसिपी।
Ingredients
- ½ कप पानी में उबला ओट्स
- 1 सेब टुकड़ों में कटा हुआ
- 3 tbsp भीगे हुए सब्जा के बीज
- 4 कप दूध
- 2 खजूर
- 1 Tsp दालचीनी पाउडर
- सजाने के लिए सेब का टुकड़ा
Method
सेब और ओट्स से हेल्दी शेक बनाने के लिए सहसे पहले मिक्सर के जार में उबला ओट्स और सेब के टुकड़ों को डाल दें। इसी के साथ भीगे हुए सब्जा की बीज और दालचीनी पाउडर भी डालकर पीस लें
अब आपको जार में पूरा दूध डालना है और इसे चम्मच से थोड़ी देर तक अच्छी तरह फेट लें।
थोड़ी देर चलाने के बाद इसमें खजूर डाल लें। आप स्वाद के हिसाब से इसे कम ज्यादा कर सकते हैं।
अब मिक्सर को एक बार फिर से घुमा दें।
एप्पल और ओट्स से बना स्वादिष्ट स्मूदी तैयार है।
गिलास से साइड में एप्पल की एक कटी स्लाइस लगा दें और ठंडा सर्व करें।
इस शेक को पीने से आपको लंच तक भूख नहीं लगेगी और आपका वजन भी तेजी से कम होगा।






