Apple Tea Recipe: रोजाना सुबह खाली पेट पिएँ एप्पल की चाय, बीमारियों से रहेंगे कोसो दूर
एप्पल यानी सेब को सबसे ज्यादा फायदेमंद फल माना जाता है। डॉक्टर भी बीमार होने पर सेब का ही सेवन करने का कहते हैं। सेब को लेकर एक कहावत भी प्रचलित है कि, ‘An apple a day keeps the doctor away' यानी रोजाना एक सेब आपको बीमारी और डॉक्टर से दूर रखेगा। सेब में ऐसे [...]
एप्पल यानी सेब को सबसे ज्यादा फायदेमंद फल माना जाता है। डॉक्टर भी बीमार होने पर सेब का ही सेवन करने का कहते हैं। सेब को लेकर एक कहावत भी प्रचलित है कि, ‘An apple a day keeps the doctor away’ यानी रोजाना एक सेब आपको बीमारी और डॉक्टर से दूर रखेगा। सेब में ऐसे न्यूट्रियंट्स पाए जाते हैं जो इम्युनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं।
यदि सुबह खाली पेट सेब का सेवन किया जाए तो इससे सबसे ज्यादा फायदा होता है। लेकिन हमारे देश में लोगों को सुबह उठकर चाय पीने की आदत होती है। ऐसे में आप दूध की चाय ना पीकर सेब की चाय का भी सेवन कर सकते हैं। सेब की चाय एक सरल और आसानी से बनने वाली ड्रिंक रेसिपी है। इसे पीने से शरीर को ढेरों फायदे होते हैं। आइए जानते हैं सेब की चाय बनाने की विधि।