- Cook
- 20 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- healthy drinks
एप्पल यानी सेब को सबसे ज्यादा फायदेमंद फल माना जाता है। डॉक्टर भी बीमार होने पर सेब का ही सेवन करने का कहते हैं। सेब को लेकर एक कहावत भी प्रचलित है कि, ‘An apple a day keeps the doctor away’ यानी रोजाना एक सेब आपको बीमारी और डॉक्टर से दूर रखेगा। सेब में ऐसे न्यूट्रियंट्स पाए जाते हैं जो इम्युनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं।
यदि सुबह खाली पेट सेब का सेवन किया जाए तो इससे सबसे ज्यादा फायदा होता है। लेकिन हमारे देश में लोगों को सुबह उठकर चाय पीने की आदत होती है। ऐसे में आप दूध की चाय ना पीकर सेब की चाय का भी सेवन कर सकते हैं। सेब की चाय एक सरल और आसानी से बनने वाली ड्रिंक रेसिपी है। इसे पीने से शरीर को ढेरों फायदे होते हैं। आइए जानते हैं सेब की चाय बनाने की विधि।
Ingredients
- 1 सेब
- नींबू का रस
- 4 कप पानी
- 2 ग्रीन टी बैग
- चीनी
- दालचीनी पाउडर
Method
सेब की चाय यानी एप्पल टी बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में 4 कप पानी गर्म करें।
फिर आप इसमें सेब के कटे हुए टुकड़े, चीनी और नींबू का रस डालें।
आप चाहे तो इसमें दालचीनी पाउडर भी डाल सकते हैं, ये आपके पेट को फायदा पहुंचाएगा।
इन्हें लगभग 5 से 7 मिनट के लिए मध्यम आंच पर पका लें।
फिर आप इसमें 2 ग्रीन टी बैग डालें।
जब पानी अच्छे से उबलकर आधा हो जाए तो आप इसमें नींबू का रस मिला लें।
इस प्रकार आपकी एप्पल टी बनकर तैयार है।






