Walnut Banana Smoothie: अखरोट और केले से बनी स्मूदी से करें दिन की शुरुआत, रहेंगे हेल्दी और एनर्जेटिक
अखरोट और केला दोनों ही हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद हैं. अगर इन दोनों चीजों से हमारे दिन का शुरुआत की जाए तो हम पूरे दिन एनर्जेटिक और हेल्दी रहेंगे. दिन की ऊर्जा से भरपूर शुरुआत करने के लिए अखरोट और केले से बनी स्मूदी एक बहुत बढ़िया विकल्प है. वॉलनट बनाना स्मूदी टेस्टी [...]
अखरोट और केला दोनों ही हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद हैं. अगर इन दोनों चीजों से हमारे दिन का शुरुआत की जाए तो हम पूरे दिन एनर्जेटिक और हेल्दी रहेंगे.
दिन की ऊर्जा से भरपूर शुरुआत करने के लिए अखरोट और केले से बनी स्मूदी एक बहुत बढ़िया विकल्प है. वॉलनट बनाना स्मूदी टेस्टी होने के साथ ही काफी हेल्दी भी होती है. आप अगर अपनी सेहत को लेकर फ्रिकमंद हैं तो वॉलनट स्मूदी को ट्राई कर सकते हैं. अखरोट और केले से बनी स्मूदी एनर्जी का पावर हाउस है और दिनभर ऊर्जा बनाए रखने में मदद करती है. दिमाग के लिए भी अखरोट-केले की स्मूदी काफी लाभकारी हो सकती है. इसे बनाना काफी आसान है और मिनटों में तैयार हो जाती है.अखरोट और केले से तैयार होने वाली इस स्मूदी की खासियत है कि बच्चों को भी इसका स्वाद काफी पसंद आता है और वे बड़े चाव से इसे पीते हैं. वॉलनट बनाना स्मूदी पीने के बाद काफी वक्त तक भूख का एहसास भी नहीं होता है. आइए जानते हैं अखरोट-केले की स्मूदी बनाने का आसान तरीका.