- Prep
- 10 min
- Serves
- 1
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast, cold drink, Drinks, healthy drinks
अखरोट और केला दोनों ही हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद हैं. अगर इन दोनों चीजों से हमारे दिन का शुरुआत की जाए तो हम पूरे दिन एनर्जेटिक और हेल्दी रहेंगे.
दिन की ऊर्जा से भरपूर शुरुआत करने के लिए अखरोट और केले से बनी स्मूदी एक बहुत बढ़िया विकल्प है. वॉलनट बनाना स्मूदी टेस्टी होने के साथ ही काफी हेल्दी भी होती है. आप अगर अपनी सेहत को लेकर फ्रिकमंद हैं तो वॉलनट स्मूदी को ट्राई कर सकते हैं. अखरोट और केले से बनी स्मूदी एनर्जी का पावर हाउस है और दिनभर ऊर्जा बनाए रखने में मदद करती है. दिमाग के लिए भी अखरोट-केले की स्मूदी काफी लाभकारी हो सकती है. इसे बनाना काफी आसान है और मिनटों में तैयार हो जाती है.अखरोट और केले से तैयार होने वाली इस स्मूदी की खासियत है कि बच्चों को भी इसका स्वाद काफी पसंद आता है और वे बड़े चाव से इसे पीते हैं. वॉलनट बनाना स्मूदी पीने के बाद काफी वक्त तक भूख का एहसास भी नहीं होता है. आइए जानते हैं अखरोट-केले की स्मूदी बनाने का आसान तरीका.
Ingredients
- 2 केला
- ¼ कप अकरोट
- 2 बड़ा चम्मच शहद
- ½ बड़ा चम्मच हरी इलायची का पाउडर
- 2 ग्लास दूध
- 2 से 4 आइस क्यूब्स
Method
अखरोट और केले से तैयार होने वाली स्मूदी जितनी हेल्दी होती है, इसे बनाना भी उतना ही आसान है. अब
वॉलनट-बनाना स्मूदी बनाने के लिए सबसे पहले पके हुए केले का चुनाव करें और अखरोट को तोड़कर उसके अंदर की गिरी को बाउल में जमा कर लें.
इसके बाद केला लें और उसे छीलकर उसके बड़े-बड़े टुकड़े काट लें.
एक ब्लेंडर लें और उसमें केले के टुकड़े, अखरोट की गिरी, दो चम्मच शहद और इलायची पाउडर डालें.
आखिर में ब्लेंडर में दूध डालें और ढक्कन लगाकर सभी चीजों को एक साथ ब्लेंड करें.
इसे तब तक ब्लेंड करना है जब तक कि सारी चीजें स्मूद न हो जाएं. वॉलनट-बनाना स्मूदी बनकर तैयार हो गई है.
इसे सर्विंग गिलास में डालें और ठंडा करने के लिए 2-3 आइस क्यूब्स भी डाल दें.






