Benefits of Curry Leaves: हर बीमारी का इलाज है करी पत्ता, जानिए इसके अनोखे फायदे

Benefits of Curry Leaves: भारतीय रसोई में हमें ऐसे कई मसाले मिलते हैं, जो हमारे शरीर की लाखों बीमारियों को दूर कर सकता है। इनमें से एक है करी पत्ता। जी हां, करी पत्ता हमारे शरीर के लिए बेहद लाभकारी है। इसे मीठी नीम के नाम से भी जाना जाता है। इसके कई औषधीय गुण [...]

By Team Khana Talkies · 6/3/2023

Benefits of Curry Leaves: भारतीय रसोई में हमें ऐसे कई मसाले मिलते हैं, जो हमारे शरीर की लाखों बीमारियों को दूर कर सकता है। इनमें से एक है करी पत्ता। जी हां, करी पत्ता हमारे शरीर के लिए बेहद लाभकारी है। इसे मीठी नीम के नाम से भी जाना जाता है। इसके कई औषधीय गुण और विशेषताएं हैं, जिसके बारे में आज हम आपको यहां बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं करी पत्ता के क्या-क्या फायदे हैं? Also Read:Weight kese Badhaye: आप भी हैं पतलेपन से परेशान, तो खाएं ये 5 चीजें, 1 हफ्ते में दिखेगा असर

Benefits of Curry Leaves

कढ़ी पत्ते के फायदे – Benefits of Curry Leaves in Hindi

करी पत्ता के कई फायदे हैं, जिससे बहुत से लोग वाकिफ भी नहीं। यह शरीर की कई गंभीर बीमारियों को कम करने की क्षमता रखता है। तो अगर आप इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो आप अपने शरीर को स्वास्थ्य रख सकते हैं और शरीर में होने वाली बीमारी को कम कर सकते हैं।

वजन घटाने में कढ़ी पत्ता के फायदे

करी पत्ता वजन कम करने में बहुत सहायक है। आजकल मोटापा की समस्या बेहद आम हो गई है, लेकिन मोटापा हमारे शरीर में कई गंभीर बीमारियों को जन्म देता है। करी पत्ता में डाइक्लोरोमेथेन, एथिल एसीटेट और महानिम्बाइन जैसे खास तत्व पाए जाते हैं, जो वजन को कम करने में मदद करता है। Also Read: Thyroid Ke Lakshan In Hindi: क्या आपके शरीर में भी हो रहे हैं ये बदलाव? तो हो जाएं सावधान

एनीमिया में लाभदायक

करी पत्ता एनीमिया जैसी बीमारी से भी राहत देता है। करी पत्ता में एंटी एनीमिया गुण पाया जाता है, जो एनीमिया पर प्रभावी रूप से काम कर सकता है। इसके अलावा कड़ी पत्ता कैल्शियम, आयरन, जिंक और वैनेडियम जैसे खनिज पदार्थों का अच्छा स्रोत माना जाता है, जिससे एनीमिया को कम करने में मदद मिलती है।

डायबिटीज में मददगार

करी पत्ता डायबिटीज को भी नियंत्रित करता है। करी पत्ता में हाइपोग्लाइसेमिक यानी शुगर लेवल को कम करने वाला गुण पाया जाता है, जो शरीर में शुगर की मात्रा को कम करने में सहायक है। इसलिए डायबिटीज से परेशान लोगों को अपनी डाइट में करी पत्ता जरूर शामिल करना चाहिए। Also Read: Heart Attack Aane Ke Pahle Lakshan: क्या आपके शरीर के इन हिस्सों में है दर्द, तो न करें इसे नजरअंदाज

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Khana AMP · Quick view
View full