Thyroid Ke Lakshan In Hindi: आजकल बहुत से लोगों में थायराइड की समस्या देखी जाती है। खासकर ये समस्या महिलाओं में ज्यादा देखी जाती है, लेकिन इस बीमारी के सही लक्षण पता ना होने के कारण हम इसे नजरअंदाज कर देते हैं, जो आगे चलकर एक गंभीर समस्या बन जाती है। तो आइए आपको बताते हैं थायराइड के लक्षण क्या होते हैं।

थायराइड क्या होता है
थायराइड के लक्षण जानने से पहले हम आपको बताते हैं कि थायराइड होता क्या है। दरअसल, थायराइड गले में आगे की तरफ मौजूद एक ग्रंथि है, जो तितली के आकार की होती है। यह ग्रंथि शरीर की अनेकों आवश्यक गतिविधियों को नियंत्रित करती है जैसे कि भोजन को ऊर्जा में बदलना आदि। थायराइड टी3 यानी ट्राईआयोडोथायरोनिन और टी4 यानी थायरॉक्सिन हार्मोन का निर्माण करता है।
ये हार्मोन दिल की धड़कन, सांस, पाचन तंत्र, शरीर का तापमान, हड्डियों, मांसपेशियों और कोलेस्ट्रॉल को संतुलित रखने में मदद करते हैं। जब इन दोनों हार्मोन में असंतुलन होता है तो उसे थायराइड की समस्या कहते हैं। पुरुषों की तुलना में महिलाओं में यह समस्या अधिक देखी जाती है।
थायराइड के शुरुआती लक्षण
- वजन बढ़ना
- चीजें याद नहीं रहना
- आवाज कर्कश होना
- कमजोरी महसूस करना
- बालों का सुर्ख और मोटा होना
- त्वचा का शुष्क होना
- कब्ज की शिकायत होना
- थकावट महसूस होना
- बार-बार और भारी मासिक धर्म होना
- ठंडे तापमान को झेलने की क्षमता कम होना
- ब्लड कोलेस्टेरोल का स्तर बढ़ना
- मांसपेशियों में दर्द होना
- मांसपेशियां कोमल और कठोर होना
- दिल की धड़कन धीमी होना
- कुछ मामलों में अवसाद (डिप्रेशन) होना
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।






