नाश्ते में बनाएं होटल जैसा टेस्टी ब्रेड पकौड़ा, कुछ ही मिनटों में होगा बनाकर तैयार
सभी लेडीज के दिमाग में रोजाना सुबह-सुबह बस एक ही सवाल चलता है कि आज नाश्ते में क्या खास बनाए? और फिर हमेशा की तरह वही पोहा, उपमा, सैंडविच बनाया जाता है। लेकिन अब आपको टेंशन लेने की जरुरत नहीं है, क्योकि आज हम आपके लिए एक ऐसी ब्रेकफास्ट डिश लेकर आए हैं, जो बेहद [...]
सभी लेडीज के दिमाग में रोजाना सुबह-सुबह बस एक ही सवाल चलता है कि आज नाश्ते में क्या खास बनाए? और फिर हमेशा की तरह वही पोहा, उपमा, सैंडविच बनाया जाता है। लेकिन अब आपको टेंशन लेने की जरुरत नहीं है, क्योकि आज हम आपके लिए एक ऐसी ब्रेकफास्ट डिश लेकर आए हैं, जो बेहद ही टेस्टी बनती है। इसे खाकर आपके घरवाले आपकी तारीफ करते रहेंगे। हम बात कर रहे हैं स्नैक्स का राजा ब्रेड पकौड़े के बारे में। चाहे गर्मी का मौसम हो या सर्दी का, ब्रेड पकौड़ा हर मौसम में लाजवाब लगता है। यदि ये एक कप गर्मागर्म चाय के साथ मिल जाए, तो मजा ही आ जाता है।
ब्रेड पकौड़ा ऐसा स्नैक है जिसे मेहमानों को तो सर्व कर ही सकते हैं और साथ ही आप इसे बच्चे को लंच में भी रख सकते हैं। इसे सिर्फ 30 मिनट में बना सकते हैं। भरवां ब्रेड पकौड़ा दिल्ली का खास स्ट्रीट फूड है। ब्रेड पकौड़े को मसालेदार आलू के साथ स्टफ करके हरी चटनी, इमली की चटनी या नारियल की चटनी के साथ परोसा जाता है। तो चलिए जानते हैं ब्रेड पकौड़ा बनाने की आसान सी विधि।