- Prep
- 15 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast
सभी लेडीज के दिमाग में रोजाना सुबह-सुबह बस एक ही सवाल चलता है कि आज नाश्ते में क्या खास बनाए? और फिर हमेशा की तरह वही पोहा, उपमा, सैंडविच बनाया जाता है। लेकिन अब आपको टेंशन लेने की जरुरत नहीं है, क्योकि आज हम आपके लिए एक ऐसी ब्रेकफास्ट डिश लेकर आए हैं, जो बेहद ही टेस्टी बनती है। इसे खाकर आपके घरवाले आपकी तारीफ करते रहेंगे। हम बात कर रहे हैं स्नैक्स का राजा ब्रेड पकौड़े के बारे में। चाहे गर्मी का मौसम हो या सर्दी का, ब्रेड पकौड़ा हर मौसम में लाजवाब लगता है। यदि ये एक कप गर्मागर्म चाय के साथ मिल जाए, तो मजा ही आ जाता है।
ब्रेड पकौड़ा ऐसा स्नैक है जिसे मेहमानों को तो सर्व कर ही सकते हैं और साथ ही आप इसे बच्चे को लंच में भी रख सकते हैं। इसे सिर्फ 30 मिनट में बना सकते हैं। भरवां ब्रेड पकौड़ा दिल्ली का खास स्ट्रीट फूड है। ब्रेड पकौड़े को मसालेदार आलू के साथ स्टफ करके हरी चटनी, इमली की चटनी या नारियल की चटनी के साथ परोसा जाता है। तो चलिए जानते हैं ब्रेड पकौड़ा बनाने की आसान सी विधि।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप उबले हुए आलू छीलकर उन्हें मैश करके रख दीजिए।
अब आप एक पैन लें और उसको गैस पर गरम होने रख दीजिए।
गरम हो जाने पर बिना तेल डाले सबसे पहले उसमें खड़ा धनिया, खड़ा जीरा को 2 से 3 मिनट तक रोस्ट करें।
अच्छी तरह से रोस्ट हो जाने पर इसकी खुशबू आने लगेगी। फिर इन्हें मिक्सर ग्रांइडर में डालकर उसका बारीक पाउडर बना लें।
फिर आप बेसन को किसी बर्तन में निकालकर, इसमें आधा नमक और आधी लाल मिर्च डालकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए घोल तैयार कर लीजिए। इसे 5 से 7 मिनट तक एक तरफ ऐसे ही रहने दें।
अब पैन में तेल डाले और उसे अच्छी तरह से गरम कर लें।
फिर तेल में बारीक कटा हुआ या किसा हुआ अदरक, बारीक कटी हुई हरी मिर्च और सभी सामग्री को डालकर चम्मच से अच्छी तरह से मिला लें।
अंत में लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, जीरा और धनिया का तैयार किया गया पाउडर डालकर इसे अच्छी तरह से मिला लें।
फिर मैश आलू डालकर उसमें स्वादानुसार नमक और बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर अच्छी तरह से मिलाकर एक तरफ अलग ठंडा होने के लिए रख दीजिए।
अब आप ब्रेड स्लाइस पर आलू के मसाले को अच्छी तरह से लगा लें। इसके बाद इसके ऊपर ब्रेड का दूसरा स्लाइस रखकर अच्छी तरह से दबा लें।
अब ब्रेड स्लाइस को बेसन के घोल में डूबाकर, फिर इसे डीप फ्राई करना है।
ध्यान रहें डीप फ्राई में भी हल्का सुनहरा रंग आने तक तले।
इस तरह आपका टेस्टी ब्रेड पकौड़ा बनकर तैयार है। आप इसे हरी चटनी, इमली की चटनी या नारियल की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।






