घर पर ब्रेड स्प्रिंग रोल बनाना है बेहद आसान, इसे खाकर भूल जाएंगे बाकी सभी डिश
जब भी कभी स्टार्टर्स की बात की जाती है तो वेज स्प्रिंग रोल का नाम सबसे पहले सामने आता है। चाइनीज खाने के शौकीन लोगों को वेज स्प्रिंग रोल काफी पसंद होते हैं। इसमें वेजिटेबल के अलावा नूडल्स की फीलिंग भी की जा सकती है। लेकिन हम आपको आज स्प्रिंग रोल से भी काफी टेस्टी [...]
जब भी कभी स्टार्टर्स की बात की जाती है तो वेज स्प्रिंग रोल का नाम सबसे पहले सामने आता है। चाइनीज खाने के शौकीन लोगों को वेज स्प्रिंग रोल काफी पसंद होते हैं। इसमें वेजिटेबल के अलावा नूडल्स की फीलिंग भी की जा सकती है। लेकिन हम आपको आज स्प्रिंग रोल से भी काफी टेस्टी डिश की रेसिपी बता रहे हैं, जिसे खाते ही सभी बार-बार मांगने पर मजबूर हो जाएंगे। इस डिश का नाम है ब्रेड स्प्रिंग रोल (Bread Spring Roll Recipe)।
अगर घर में मेहमान आ रहे हो या किसी पार्टी के लिए खास डिश बनानी हो, तो आप ये डिश ट्राई कर सकते हैं। ये खाने में जितनी टेस्टी होती है, उतना ही आसानी से बन भी जाता है। घर में इसे बनाना काफी महंगा भी पड़ता है। लेकिन घर में इसे बेहद कम पैसों में बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं ब्रेड स्प्रिंग रोल बनाने की रेसिपी।