- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast, Snacks
जब भी कभी स्टार्टर्स की बात की जाती है तो वेज स्प्रिंग रोल का नाम सबसे पहले सामने आता है। चाइनीज खाने के शौकीन लोगों को वेज स्प्रिंग रोल काफी पसंद होते हैं। इसमें वेजिटेबल के अलावा नूडल्स की फीलिंग भी की जा सकती है। लेकिन हम आपको आज स्प्रिंग रोल से भी काफी टेस्टी डिश की रेसिपी बता रहे हैं, जिसे खाते ही सभी बार-बार मांगने पर मजबूर हो जाएंगे। इस डिश का नाम है ब्रेड स्प्रिंग रोल (Bread Spring Roll Recipe)।
अगर घर में मेहमान आ रहे हो या किसी पार्टी के लिए खास डिश बनानी हो, तो आप ये डिश ट्राई कर सकते हैं। ये खाने में जितनी टेस्टी होती है, उतना ही आसानी से बन भी जाता है। घर में इसे बनाना काफी महंगा भी पड़ता है। लेकिन घर में इसे बेहद कम पैसों में बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं ब्रेड स्प्रिंग रोल बनाने की रेसिपी।
Ingredients
Method
ब्रेड स्प्रिंग रोल बनाने के लिए आप सबसे पहले पत्तागोभी, लहसुन, प्याज, अदरक, हरी मिर्च को बारीक काट लें और साथ ही गाजर को कद्दूकस कर लें।
फिर आप एक गैस पर कड़ाही रखकर तेल गर्म करें और उसमें कटी हुई अदरक, लहसुन और हरी र्मिच डालकर उसे हल्का सॉफ्ट होने तक फ्राई करें।
अब आप प्याज डालकर फ्राई करें और फिर प्याज सॉफ्ट होने पर इसमें बारीक कटी शिमला र्मिच, कद्दूकस की हुई गाजर, हरी प्याज, पत्तागोभी, उबले हुए स्वीट कॉर्न और नमक डालें।
अब आप सब्जियों में 1/2 चम्मच काली र्मिच, 1 चम्मच डार्क सोया सॉस, 2 चम्मच चिल्ली सॉस, 1 चम्मच टोमैटो सॉस और 1 चम्मच विनेगर डालकर सबको फ्राई कर लें।
फिर आप इन सब्जियों को ठंडा होने रख दें।
अब एक बाउल में आधा कप मैदा लेकर उसमें थोड़ा सा पानी डालकर पेस्ट बना लें, ताकि ये रोल को चिपकाने के काम आ सके।
अब आप ब्रेड के चारों कोने काट लें और कटे हुए किनारों को मिक्सर में ग्राइंड करके उसका पाउडर बना लें।
अब सभी ब्रेड को बेलन से बेलकर पतला कर लें और फिर उसके चारों तरफ मैदे के पेस्ट लगा दें।
अब आप ब्रेड पर सब्जियों का मसाला रखकर ब्रेड को रोल कर लें और उसे मैदे के पेस्ट से चिपका दें।
अब इस रोल को आप मैदे के घोल में डिप कर लें और उसे तेल में अच्छे से फ्राई कर लें।
करीब 3 से 4 मिनट फ्राई करने के बाद आपके टेस्टी ब्रेड रोल बनकर तैयार है।
आप इसे चटनी या सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं।






