Chilli Cheese Toast Sandwich: जब बच्चे खाने को मांगें कुछ मजेदार तो फटाफट बनाएं चिल्ली टोस्ट सैंडविच, जाने रेसिपी
चिल्ली चीज टोस्ट सैंडविच बनाना बहुत आसान है, इसे आप घर में बच्चों के लिए बना सकते हैं, साथ ही घर आए मेहमानों के लिए भी ये बेहतर विकल्प है. जानें इस सैंडविच बनाने का तरीका. बच्चों को अगर बाजार के पिज्जा, बर्गर जैसी चीजों की आदत लग जाए तो उन्हें घर की बनी सब्जी [...]
चिल्ली चीज टोस्ट सैंडविच बनाना बहुत आसान है, इसे आप घर में बच्चों के लिए बना सकते हैं, साथ ही घर आए मेहमानों के लिए भी ये बेहतर विकल्प है. जानें इस सैंडविच बनाने का तरीका.
बच्चों को अगर बाजार के पिज्जा, बर्गर जैसी चीजों की आदत लग जाए तो उन्हें घर की बनी सब्जी रोटी जल्दी रास नहीं आती. ऐसे में वो आए दिन बाहर की चीजों की डिमांड करते हैं. लेकिन रोज रोज बाहर की चीजें खिलाना उनकी सेहत के लिए ठीक नहीं. ऐसे में जरूरी है कि आप वो चीजें तैयार करें, जो बच्चे के लिए हेल्दी भी हों और उनकी क्रेविंग को भी खत्म कर दें. अगर आपके साथ भी अक्सर ये समस्या आती है, तो घर पर बच्चों के लिए चिल्ली चीज टोस्ट सैंडविच तैयार कीजिए. घर में तैयार किया ये सैंडविच बच्चों की सेहत के लिए भी ठीक होगा और वो इसे बहुत पसंद करेंगे. अच्छी बात ये है कि इसे बनाने में बहुत समय और मेहनत नहीं लगती.अगर घर पर अचानक मेहमान (Guest) आ जाएं, तो भी आप इन सैंडविच को फटाफट बनाकर सर्व कर सकते हैं. जानिए इसे बनाने की रेसिपी.