- Prep
- 15 min
- Cook
- 15 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- French, Indian, Mediterranean, Mexican, mumbai
- Course
- Appetizer, Breakfast, Lunch, Snack, Snacks
चिल्ली चीज टोस्ट सैंडविच बनाना बहुत आसान है, इसे आप घर में बच्चों के लिए बना सकते हैं, साथ ही घर आए मेहमानों के लिए भी ये बेहतर विकल्प है. जानें इस सैंडविच बनाने का तरीका.
बच्चों को अगर बाजार के पिज्जा, बर्गर जैसी चीजों की आदत लग जाए तो उन्हें घर की बनी सब्जी रोटी जल्दी रास नहीं आती. ऐसे में वो आए दिन बाहर की चीजों की डिमांड करते हैं. लेकिन रोज रोज बाहर की चीजें खिलाना उनकी सेहत के लिए ठीक नहीं. ऐसे में जरूरी है कि आप वो चीजें तैयार करें, जो बच्चे के लिए हेल्दी भी हों और उनकी क्रेविंग को भी खत्म कर दें. अगर आपके साथ भी अक्सर ये समस्या आती है, तो घर पर बच्चों के लिए चिल्ली चीज टोस्ट सैंडविच तैयार कीजिए. घर में तैयार किया ये सैंडविच बच्चों की सेहत के लिए भी ठीक होगा और वो इसे बहुत पसंद करेंगे. अच्छी बात ये है कि इसे बनाने में बहुत समय और मेहनत नहीं लगती.अगर घर पर अचानक मेहमान (Guest) आ जाएं, तो भी आप इन सैंडविच को फटाफट बनाकर सर्व कर सकते हैं. जानिए इसे बनाने की रेसिपी.
Ingredients
- 1 प्याज बारीक से कटी हुई
- 4 ब्रेड स्लाइस
- मस्का ब्रेड पे लगाने के लिए
- ग्रीन चिली सॉस ब्रेड पे लगाने के
- 2 tbsp पत्ता
- 1 हरी मिर्ची बारिकी से कटी हुई
- 2 tbsp उबला हुआ कॉर्न
- 3 tbsp हरा, पीला, लाल शिमला मिर्ची
- 2 tbsp पनीर के टुकड़े
- 3 tbsp मेयोनेज़
- 2 tbsp टोमैटो कैचअप
- 3 tbsp तंदूरी मेयोनेज़
- 1 tbsp चिल्ली फ्लेक्स
- 1 tbsp ओरिगैनो
- 2 tbsp मोजरेला चीज
- 2 चीज स्लाइस
Method
एक बड़े कटोरे में प्याज, पत्ता गोभी, शिमला मिर्ची,उबला हुआ कॉर्न, हरी मिर्ची बारिक कटी हुई डालकर मिलाएं।
अब इस में मेयोनेज़, टोमेटो कैचअप, तंदूरी मेयोनेज़, चिल्ली फ्लेक्स, ओरिगैनो डालकर मिलाएं।
2 ब्रेड की स्लाइस ले, इसके साइड्स को कट कर लें, इस्पे मस्का लगाएं, ग्रीन चिल्ली सॉस भी लगाए, इस पे फिलिंग डालें, फिर इसके ऊपर मोजारेला चीज या चीज स्लाइस डालें,आप चाहे तो प्रोसेस्ड चीज भी इस्तेमाल कर सकते हैं। दोनो तरफ से मस्का लगाके टोस्ट करें, धीमी आंच पे सुनहरा कुरकुरा होने तक।






