Medu Vada Recipe: घर पर बनाएं टेस्टी और क्रिस्पी साउथ इंडियन डिश मेदू वड़ा
साउथ इंडियन खानों का जायका एक बार अगर जुबान पर चढ़ जाए तो फिर पूरी जिंदगी बरकरार रहता है, अगर आप भी साउथ इंडियन फूड के दीवाने हैं तो इस रेसिपी को पढ़कर घर पर बनाएं टेस्टी मेदू वड़ा. मेदू वड़ा एक साउथ इंडियन डिश है, जिसे दो तरह की दाल को मिक्स कर बनाया [...]
साउथ इंडियन खानों का जायका एक बार अगर जुबान पर चढ़ जाए तो फिर पूरी जिंदगी बरकरार रहता है, अगर आप भी साउथ इंडियन फूड के दीवाने हैं तो इस रेसिपी को पढ़कर घर पर बनाएं टेस्टी मेदू वड़ा.
मेदू वड़ा एक साउथ इंडियन डिश है, जिसे दो तरह की दाल को मिक्स कर बनाया जाता है. यह बाहर से कुरकुरा और अंदर से सॉफ्ट होता है और देखने में यह बिल्कुल डोनट जैसा लगता है. यह दक्षिण भारतीय और श्रीलंकाई तमिल व्यंजनों में बहुत लोकप्रिय है जिसे आमतौर पर नाश्ते या शाम के स्नैक्स के रूप में खाया जाता है. तो आइए जानते हैं घर पर ही मेदू वड़ा बनाने की रेसिपी.