- Prep
- 2h 30m
- Cook
- 15 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- South Indian
- Course
- Breakfast, Snacks
साउथ इंडियन खानों का जायका एक बार अगर जुबान पर चढ़ जाए तो फिर पूरी जिंदगी बरकरार रहता है, अगर आप भी साउथ इंडियन फूड के दीवाने हैं तो इस रेसिपी को पढ़कर घर पर बनाएं टेस्टी मेदू वड़ा.
मेदू वड़ा एक साउथ इंडियन डिश है, जिसे दो तरह की दाल को मिक्स कर बनाया जाता है. यह बाहर से कुरकुरा और अंदर से सॉफ्ट होता है और देखने में यह बिल्कुल डोनट जैसा लगता है. यह दक्षिण भारतीय और श्रीलंकाई तमिल व्यंजनों में बहुत लोकप्रिय है जिसे आमतौर पर नाश्ते या शाम के स्नैक्स के रूप में खाया जाता है. तो आइए जानते हैं घर पर ही मेदू वड़ा बनाने की रेसिपी.
Ingredients
- 2 बारीक कटा हुआ प्याज
- 250 ग्राम उरद दाल
- 2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
- 2 चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया
- 2 इंच अदरक
- 1 बड़ा चम्मच जीरा
- 10 से 12 करी पत्ता
- स्वादानुसार नमक
- डीप फ्राई करने के लिए तेल
Method
मेदू वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले दाल को अच्छे से धो लें और उसे पानी में भिगो लें 2 घंटे के लिए.
इसे हल्का सा पानी और अदरक के साथ पीस लें, ध्यान रहें घोल ज्यादा पतला ना ज्यादा मोटा हों.
अब इसमें जीरा, प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, करी पत्ता और नमक एड करें.
सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं, जितना ज्यादा आप इसे फैटेंगे उतना आपका मेदु वड़ा फूलेगा.
इसके बाद बैटर को हाथों पर लेकर वड़े का आकार दें और इसे तेल में डीप फ्राई कर लें.
वहीं गोल्डन ब्राउन होने के बाद इसे प्लेट में निकाल लें.
बस आपका मेदू वड़ा तैयार है. इसे नारियल की चटनी के साथ और सांभर के साथ सर्व करें.






