Dahi Bada Recipe: गर्मियों में पेट ठंडा रखने के लिए बनाएं टेस्टी दही भल्ले, जानें इसकी रेसिपी
गर्मी के मौसम में दही से बनी डिशेज खाना काफी फायदेमंद होता है। इससे पेट ठंडा रहता है और साथ ही, स्वाद भी काफी बेहतर रहती है। इसलिए हम आज दही भल्ले बनाने की रेसिपी बताने वाले हैं, जो खाने में तो स्वादिष्ट होती ही हैं, साथ ही, इसे बनाना भी काफी आसान होता है। [...]
गर्मी के मौसम में दही से बनी डिशेज खाना काफी फायदेमंद होता है। इससे पेट ठंडा रहता है और साथ ही, स्वाद भी काफी बेहतर रहती है। इसलिए हम आज दही भल्ले बनाने की रेसिपी बताने वाले हैं, जो खाने में तो स्वादिष्ट होती ही हैं, साथ ही, इसे बनाना भी काफी आसान होता है। आइए जानें दही भल्ले बनाने की रेसिपी।
अधिकतर भारतीय लोग स्ट्रीट फूड (Street Food) के दिवाने होते हैं। ऐसे में वो स्ट्रीट फूड खाना बेहद पसंद करते हैं। पानीपुरी से लेकर चाट तक हर स्ट्रीट फूड भारत के लोग बड़े चाव से खाते हैं। अगर बात करें स्ट्रीट फूड की तो अधिकतर भारतीय द्वारा स्ट्रीट फूड (Street Food) में सबसे ज्यादा पानीपुरी और दही भल्ले खाना पसंद किया जाता है साथ ही इसे दिवाली और होली (Diwali And Holi) के खास उत्सव (Festival) पर बनाकर बड़े शौक से खाया जाता है।