शिवलिंग के आगे करें ये उपाय, बरसेगी भगवान शिव और मां लक्ष्मी की कृपा

Lord Shiva Upaay: भगवान शिव को सबसे शक्तिशाली देवता माना जाता हैं। भगवान शिव के भक्तों की कमी नहीं हैं। कहते है भगवान शिव को जल्दी से गुस्सा आ जाता है और वो जल्दी से प्रसन्न भी हो जाते हैं। इसलिए आप जो भी उपाय करें सोच- समझकर पूरी जानकारी के बाद ही करें। आपको [...]

By Jyoti Pandey · 27/12/2022

Lord Shiva Upaay: भगवान शिव को सबसे शक्तिशाली देवता माना जाता हैं। भगवान शिव के भक्तों की कमी नहीं हैं। कहते है भगवान शिव को जल्दी से गुस्सा आ जाता है और वो जल्दी से प्रसन्न भी हो जाते हैं। इसलिए आप जो भी उपाय करें सोच- समझकर पूरी जानकारी के बाद ही करें। आपको ये उपाय रात में शिवलिंग के पास करना होगा, जिससे भगवान शिव खुश होकर आपकी रक्षा करें। इस उपाय से आपके परिवार के सदस्यों के जीवन में भी खुशहाली आएगी। इसके लिए शिवपुराण में उपाय भी बताएं गए है। तो, आइए पढ़ते हैं ये कुछ जरूरी उपाय।

Lord Shiva Upaay

करें ये कुछ जरूरी उपाय:

शिवपुराण में बताई गई विधि के मुताबिक, रात के समय शिवलिंग के पास घी का दीपक जलाने से भगवान शिव अति प्रसन्न होते हैं। धन प्राप्ति के लिए इस उपाय को रोजाना करीब 41 दिनों तक करें। दीपक जलाने के बाद अपनी मनोकामना के लिए प्रार्थना करें। कहा जाता है कि यह उपाय धन प्राप्ति के लिए बहुत ही कारगर होता है।

Lord Shiva Upaay

रात में दीपक जलाने को लेकर एक कथा भी हैं। पौराणिक तिथि के अनुसार गुणनिधि नाम का व्यक्ति भोजन ढूंढ़ते- ढूंढ़ते भगवान शिव के मंदिर में पहुंच गए। वहां उन्होंने आराम करने का निश्चय किया पर अंधेरा बहुत था, इसलिए उन्होंने उजाले के लिए अपनी कमीज जला दी।

Lord Shiva Upaay

ऐसा कहा जाता है शिवलिंग के पास उजाला करने से उस व्यक्ति को कोषाध्यक्ष कुबेर देव का पद प्राप्त हुआ। इस उपाय को सोमवार से शुरू करना अच्छा माना जाता है, क्योंकि सोमवार भगवान शिव का दिन माना जाता है।

Lord Shiva Upaay

दीपक जलाने के बाद शिव के पंचाक्षरी ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप तब तक करें जब तक दीपक जलता रहे। इससे परिवार में खुशियों का वास होता है और परेशानियां दूर होती हैं।

Lord Shiva Upaay

शाम का समय या मध्य रात्रि का समय भगवान शिव की पूजा करने के लिए अच्छा माना जाता है। इस समय भगवान शिव की उपासना करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते है।

Lord Shiva Upaay
Khana AMP · Quick view
View full