Lord Shiva Upaay: भगवान शिव को सबसे शक्तिशाली देवता माना जाता हैं। भगवान शिव के भक्तों की कमी नहीं हैं। कहते है भगवान शिव को जल्दी से गुस्सा आ जाता है और वो जल्दी से प्रसन्न भी हो जाते हैं। इसलिए आप जो भी उपाय करें सोच- समझकर पूरी जानकारी के बाद ही करें। आपको ये उपाय रात में शिवलिंग के पास करना होगा, जिससे भगवान शिव खुश होकर आपकी रक्षा करें। इस उपाय से आपके परिवार के सदस्यों के जीवन में भी खुशहाली आएगी। इसके लिए शिवपुराण में उपाय भी बताएं गए है। तो, आइए पढ़ते हैं ये कुछ जरूरी उपाय।

करें ये कुछ जरूरी उपाय:
शिवपुराण में बताई गई विधि के मुताबिक, रात के समय शिवलिंग के पास घी का दीपक जलाने से भगवान शिव अति प्रसन्न होते हैं। धन प्राप्ति के लिए इस उपाय को रोजाना करीब 41 दिनों तक करें। दीपक जलाने के बाद अपनी मनोकामना के लिए प्रार्थना करें। कहा जाता है कि यह उपाय धन प्राप्ति के लिए बहुत ही कारगर होता है।

रात में दीपक जलाने को लेकर एक कथा भी हैं। पौराणिक तिथि के अनुसार गुणनिधि नाम का व्यक्ति भोजन ढूंढ़ते- ढूंढ़ते भगवान शिव के मंदिर में पहुंच गए। वहां उन्होंने आराम करने का निश्चय किया पर अंधेरा बहुत था, इसलिए उन्होंने उजाले के लिए अपनी कमीज जला दी।

ऐसा कहा जाता है शिवलिंग के पास उजाला करने से उस व्यक्ति को कोषाध्यक्ष कुबेर देव का पद प्राप्त हुआ। इस उपाय को सोमवार से शुरू करना अच्छा माना जाता है, क्योंकि सोमवार भगवान शिव का दिन माना जाता है।

दीपक जलाने के बाद शिव के पंचाक्षरी ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप तब तक करें जब तक दीपक जलता रहे। इससे परिवार में खुशियों का वास होता है और परेशानियां दूर होती हैं।

शाम का समय या मध्य रात्रि का समय भगवान शिव की पूजा करने के लिए अच्छा माना जाता है। इस समय भगवान शिव की उपासना करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते है।







