सफर के लिए मिनटों में तैयार हो जाने वाली ‘मसाला पूरी और हरी मिर्ची का ठेचा’ है बेस्ट, नहीं होती जल्दी खराब
सफर के लिए खाना पैक करना हो तो पूड़ी और आलू की सब्जी का ही ख्याल सबसे पहले आता है लेकिन ये दोनों ही चीजें अगले दिन ही खराब हो जाती हैं और अगर सफर दो से तीन दिनों का हो तो फिर बाहर का अनहेल्दी खाना ही मजबूरी हो जाती है तो आज हम [...]
सफर के लिए खाना पैक करना हो तो पूड़ी और आलू की सब्जी का ही ख्याल सबसे पहले आता है लेकिन ये दोनों ही चीजें अगले दिन ही खराब हो जाती हैं और अगर सफर दो से तीन दिनों का हो तो फिर बाहर का अनहेल्दी खाना ही मजबूरी हो जाती है तो आज हम ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं तो सफर के लिए एकदम बेस्ट।
घर का खाना खाने वालों को ट्रैवल के दौरान बड़ी परेशानी हो जाती है और अगर सफर हफ्ते भर का हो, तब तो सेहत की बैंड ही बज जाती है। मन मारकर बाहर का ही खाना खाने का ऑप्शन बचता है। गर्मियों और मानसून के दौरान बहुत ज्यादा बाहर का खाना आपको बीमार कर सकता है। टाइफाइड के सबसे ज्यादा मामले इसी मौसम में देखने को मिलते हैं। ऐसे में सफर के दौरान कैसे हेल्दी बने रहें, ये एक चैलेंज हो जाता है, तो आज हम आपकी इस समस्या का समाधान लेकर आए हैं।
जानेंगे दो ऐसी रेसिपी के बारे में, जिन्हें आप सफर के लिए बना सकते हैं। पहली बात तो ये बहुत जल्दी बन जाती हैं और दूसरा कि आप आराम से इन्हें दो से तीन दिनों तक खा सकते हैं।