Elaichi Ka Sharbat: तपती गर्मी में शरीर को बर्फ-सी ठंडक देता है इलायची का शरबत, इस आसान रेसिपी से झटपट करें तैयार
इलायची तासीर में ठंडी होती है ऐसे में गर्मियों में इसका शरबत (Elaichi Sharbat) न सिर्फ आपकी बॉडी को कूल रखता है बल्कि पेट या सीने में हो रही जलन को भी काफी हद तक शांत कर देता है। जी हां यह स्वाद और सेहत दोनों ही लिहाज से फायदेमंद है। इसलिए इस मौसम में [...]
इलायची तासीर में ठंडी होती है ऐसे में गर्मियों में इसका शरबत (Elaichi Sharbat) न सिर्फ आपकी बॉडी को कूल रखता है बल्कि पेट या सीने में हो रही जलन को भी काफी हद तक शांत कर देता है। जी हां यह स्वाद और सेहत दोनों ही लिहाज से फायदेमंद है। इसलिए इस मौसम में लू के थपेड़ों से बचने के लिए आपको इसे एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए।
गर्मियों के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते हैं। इन दिनों आप भी ओआरएस, नारियल पानी, जूस वगैरह पी रहे होंगे, लेकिन आज हम आपको इलायची का शरबत बनाने की एक स्पेशल रेसिपी बताने जा रहे हैं। यह न सिर्फ आपको इंस्टेंट ताजगी का अहसास कराता है, बल्कि इसे पीने से दिनभर शरीर में एनर्जी की कमी भी नहीं होती है। गैस और एसिडिटी की समस्या हो या फिर लू से बचाव करना हो, आप झटपट बनने वाली इस रेसिपी को एक बार जरूर ट्राई करके देख सकते हैं।