मिनटों में तैयार करें ढाबा स्टाइल फ्राई हरी मिर्च, खाने में लगा देगी देसी तड़का
कुछ लोग तीखा और स्पाइसी खाना खाने के शौकीन होते हैं। ऐसे में उन्हें अलग भी से चटपटा अचार या हरी मिर्च खाने को चाहिए होती है। मगर कई बार ऐसा होता है कि सब्जी खाने की बजाय कुछ मसालेदार खाने का मन करता है। ऐसे में आप हरी मिर्च फ्राई (Fry Green Chilli Recipe) [...]
कुछ लोग तीखा और स्पाइसी खाना खाने के शौकीन होते हैं। ऐसे में उन्हें अलग भी से चटपटा अचार या हरी मिर्च खाने को चाहिए होती है। मगर कई बार ऐसा होता है कि सब्जी खाने की बजाय कुछ मसालेदार खाने का मन करता है। ऐसे में आप हरी मिर्च फ्राई (Fry Green Chilli Recipe) सर्व कर सकते हैं।
खाने में जान डालने वाली हरी मिर्च के अचूक फायदे हैं। इसका सेवन स्वस्थ पाचन तंत्र को बनाए रखने में मदद करता है। इसके साथ ही हरी मिर्च में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन भी पाया जाता है, जिससे हमारी मांसपेशियां मजबूत होती हैं। आप हरी मिर्च में केवल 10 मिनट में तड़का लगा सकती हैं और किसी भी सब्जी या पराठे के साथ सर्व कर सकती हैं। तो अब इंतजार किस बात का है। आप भी झटपट हरी मिर्च में तड़का लगाकर इसे खाने के साथ सर्व करें। चलिए आपको बताते हैं फ्राई हरी मिर्च (Fry Green Chilli Recipe) बनाने की रेसिपी।