- Cook
- 5 min
- Total
- 5 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner, Lunch
कुछ लोग तीखा और स्पाइसी खाना खाने के शौकीन होते हैं। ऐसे में उन्हें अलग भी से चटपटा अचार या हरी मिर्च खाने को चाहिए होती है। मगर कई बार ऐसा होता है कि सब्जी खाने की बजाय कुछ मसालेदार खाने का मन करता है। ऐसे में आप हरी मिर्च फ्राई (Fry Green Chilli Recipe) सर्व कर सकते हैं।
खाने में जान डालने वाली हरी मिर्च के अचूक फायदे हैं। इसका सेवन स्वस्थ पाचन तंत्र को बनाए रखने में मदद करता है। इसके साथ ही हरी मिर्च में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन भी पाया जाता है, जिससे हमारी मांसपेशियां मजबूत होती हैं। आप हरी मिर्च में केवल 10 मिनट में तड़का लगा सकती हैं और किसी भी सब्जी या पराठे के साथ सर्व कर सकती हैं। तो अब इंतजार किस बात का है। आप भी झटपट हरी मिर्च में तड़का लगाकर इसे खाने के साथ सर्व करें। चलिए आपको बताते हैं फ्राई हरी मिर्च (Fry Green Chilli Recipe) बनाने की रेसिपी।
Ingredients
Method
सबसे पहले मिर्च को धोकर अच्छे से पोंछ लें और फिर चाकू से चीरा लगाते हुए इसे लंबा काट लें।
अब एक-एक करके हरी मिर्च में से बीज निकाल लें और 10 मिनट के लिए पंखे के नीचे रख दें।
अब एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें हरी मिर्च डालकर फ्राई कर लें।
फिर आप गैस बंद कर लें और मिर्च में धनिया पाउडर डालकर मिर्च को एक से दो मिनट के लिए कड़छी से चलाते हुए फ्राई करें।
अब आप फ्राई की हुई हरी मिर्च एक बाउल में निकाल लें और इसमें चाट मसाला, अमचूर पाउडर और नमक डालकर मिक्स कर लें।
इस तरह तैयार है आपकी फ्राई हरी मिर्च।






