Healthy Paratha: ब्रेकफास्ट के लिए बेस्ट ऑप्शन है ये हाई प्रोटीन और मिनटों में तैयार हो जाने वाला आलू पराठा
अगर आप नाश्ते के लिए हाई प्रोटीन फूड्स की तलाश कर रहे हैं तो इसके लिए ट्राई करें ये पराठा। जिसे बनाना है एकदम आसान और स्वाद में भी है जबरदस्त। हेल्थ एक्सपर्ट ने रेसिपी के साथ इसमें मौजूद पोषक तत्वों के बारे में भी बताया है तो अब मोटापे की टेंशन लिए बगैर एन्जॉय [...]
अगर आप नाश्ते के लिए हाई प्रोटीन फूड्स की तलाश कर रहे हैं तो इसके लिए ट्राई करें ये पराठा। जिसे बनाना है एकदम आसान और स्वाद में भी है जबरदस्त। हेल्थ एक्सपर्ट ने रेसिपी के साथ इसमें मौजूद पोषक तत्वों के बारे में भी बताया है तो अब मोटापे की टेंशन लिए बगैर एन्जॉय करें आलू पराठा।
सुबह के नाश्ते में गरमा-गरम पराठे हों, तो मजा ही आ जाता है और सर्दियों में मौसम में तो कई सारी सब्जियों के ऑप्शन्स होते हैं जिन्हें आप पराठे में स्टफ्ड कर उसके स्वाद और न्यूट्रिशन को बढ़ा सकते हैं। लेकिन स्टफ्ड पराठे बनाना इतना आसान नहीं होता। जिस वजह से कई बार चाहकर भी इन्हें बना नहीं पाते। जैसा कि कहा जाता है कि ब्रेकफास्ट में प्रोटीन खासतौर से शामिल होना चाहिए, तो आज हम आपको एक ऐसे ही पराठे की रेसिपी बताने वाले हैं, जो है प्रोटीन लोडेड।