बच्चे नहीं खाते ‘लौकी’ की सब्जी, तो झटपट बनाएं इसकी टेस्टी चटनी; सेहत को भी मिलेंगे गजब के फायदे
लौकी एक ऐसी सब्जी है जिसे बहुत कम लोग ही खाना पसंद करते हैं। वैसे तो ये आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है लेकिन स्वाद पसंद न आने के कारण कई लोग इसके सेवन से कतराते हैं। लौकी-चने की दाल या वेट लॉस के लिए इसका जूस बनाकर तो कई लोग पीते हैं [...]
लौकी एक ऐसी सब्जी है जिसे बहुत कम लोग ही खाना पसंद करते हैं। वैसे तो ये आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है लेकिन स्वाद पसंद न आने के कारण कई लोग इसके सेवन से कतराते हैं। लौकी-चने की दाल या वेट लॉस के लिए इसका जूस बनाकर तो कई लोग पीते हैं लेकिन क्या कभी आपने लौकी की चटपटी चटनी (Lauki Chutney Recipe) बनाकर खाई है?
आज हम आपके लिए लौकी की चटनी की एक ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं, जो न सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद है, बल्कि खाने में भी काफी टेस्टी लगती है। यकीन मानिए खाने के स्वाद को दोगुना करने में ये चटनी बड़ी भूमिका निभाती है। आइए आज आपको इसे बनाने की विधि और सेहत को होने वाले कुछ शानदार फायदों (Lauki Benefits) के बारे में बताते हैं।