सब्जी का स्वाद और भी निखर जाएगा जब इस्तेमाल करेंगे आप यह प्याज का पाउडर, जानें पूरी रेसिपी।
आज हम आपके लिए कोई रेसिपी नहीं बल्कि खाने को और स्वादिष्ट बनाने के लिए प्याज का पाउडर बनाने का आसान तरीका साझा कर रहे हैं, जिसे बहुत आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता है। प्याज एक ऐसी सब्जी है जिसके बिना खाने में स्वाद नहीं आता। प्याज तड़का लगाने, ग्रेवी बनाने और [...]
आज हम आपके लिए कोई रेसिपी नहीं बल्कि खाने को और स्वादिष्ट बनाने के लिए प्याज का पाउडर बनाने का आसान तरीका साझा कर रहे हैं, जिसे बहुत आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता है।
प्याज एक ऐसी सब्जी है जिसके बिना खाने में स्वाद नहीं आता। प्याज तड़का लगाने, ग्रेवी बनाने और सलाद के तौर पर खाई जाती है। हालांकि, यह सिर्फ भोजन के स्वाद को ही नहीं बढ़ाने का काम नहीं करती है बल्कि त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने से लेकर कई बीमारियों को भी दूर करने में इस्तेमाल की जाती है।
यही वजह है कि मार्केट में प्याज का रस, प्याज का पाउडर मिलता है। इन चीज़ों का इस्तेमाल बालों या ब्यूटी ट्रीटमेंट में ज्यादा किया जाता है। मगर क्या आपको पता है कि प्याज का पाउडर सब्जी का स्वाद भी बढ़ाने का काम करता है। आप भी इसका इस्तेमाल आसानी से कर सकते हैं, लेकिन बेहतर होगा कि इन आसान स्टेप्स से घर पर बनाएं।