- Prep
- 10 min
- Cook
- 48h
- Cuisine
- Indian
- Course
- home made masala powder
आज हम आपके लिए कोई रेसिपी नहीं बल्कि खाने को और स्वादिष्ट बनाने के लिए प्याज का पाउडर बनाने का आसान तरीका साझा कर रहे हैं, जिसे बहुत आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता है।
प्याज एक ऐसी सब्जी है जिसके बिना खाने में स्वाद नहीं आता। प्याज तड़का लगाने, ग्रेवी बनाने और सलाद के तौर पर खाई जाती है। हालांकि, यह सिर्फ भोजन के स्वाद को ही नहीं बढ़ाने का काम नहीं करती है बल्कि त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने से लेकर कई बीमारियों को भी दूर करने में इस्तेमाल की जाती है।
यही वजह है कि मार्केट में प्याज का रस, प्याज का पाउडर मिलता है। इन चीज़ों का इस्तेमाल बालों या ब्यूटी ट्रीटमेंट में ज्यादा किया जाता है। मगर क्या आपको पता है कि प्याज का पाउडर सब्जी का स्वाद भी बढ़ाने का काम करता है। आप भी इसका इस्तेमाल आसानी से कर सकते हैं, लेकिन बेहतर होगा कि इन आसान स्टेप्स से घर पर बनाएं।
Ingredients
- 4 प्याज़
Method
प्याज का पाउडर बनाने के लिए सबसे पहले 4 प्याज को छीलकर अच्छी तरह से धो लें।
फिर प्याज को अच्छी तरह से साफ करें और लंबे और पतले टुकड़ों में काट लें। अगर आप चाहें तो गोल-गोल प्याज को भी काट सकते हैं।
अब प्याज के स्लाइस को एक ट्रे में फैला रखें और इसे सूखने के लिए कुछ दिनों के लिए तेज धूप में रख दें।
इसे तब तक रखें जब तक कि प्याज पूरी तरह से सूख न जाए। इसके लिए आपको कुछ दिनों का इंतजार करना होगा।
जब यह पूरी तरह से सूख जाए तो इसे पीसकर बारीक पाउडर बना दें। पीसने के बाद नमक अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
पाउडर को एक एयरटाइट कंटेनर में रखें, और जरूरत के हिसाब से इसका इस्तेमाल करें।






