एगलेस रागी बिस्कुट रेसिपी (Eggless Ragi Biscuits Recipe)
छोटे बच्चों को बिस्कुट बहुत ज्यादा पसंद होते है। वो कभी- कभी बिस्कुट के लिए जिद करने लगते हैं। बिस्कुट के लिए खाना भी नहीं खाते हैं, क्योंकि उनका बिस्कुट खा कर ही पेट भर जाता है। ज्यादा अधिक बिस्कुट का सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक होता है, क्योंकि वो मैदा से बना [...]
छोटे बच्चों को बिस्कुट बहुत ज्यादा पसंद होते है। वो कभी- कभी बिस्कुट के लिए जिद करने लगते हैं। बिस्कुट के लिए खाना भी नहीं खाते हैं, क्योंकि उनका बिस्कुट खा कर ही पेट भर जाता है। ज्यादा अधिक बिस्कुट का सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक होता है, क्योंकि वो मैदा से बना हुआ होता है। लेकिन, अगर आप अपने बच्चे की सेहत के लिए परेशान है, तो आप अपने बच्चों को एगलेस रागी बिस्कुट दे सकते हैं। रागी बहुत- से पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसे खाने के बाद आपके बच्चे की सेहत भी अच्छी रहेगी।
आप एगलेस रागी बिस्कुट को अपने बच्चों के लंच में भी दे सकते हैं। ये इतनी अधिक स्वादिष्ट बिस्कुट है कि एक बार खाने के बाद आपका बच्चा रागी बिस्कुट को रोज मांगेगा। अगर आपने पहले इस बिस्कुट का स्वाद चखा होगा, तो आप समझ पा रहें होंगे कि आखिर रागी बिस्कुट की क्यों इतनी तारीफ है। लेकिन, अगर आपको रागी बिस्कुट को घर पर बनाना नहीं आता, तो आप फिक्र मत करिए, क्योंकि Khana.behindtalkies आपके स्वाद और सेहत दोनों के साथ कोई समझौता नहीं करेगा।