- Prep
- 15 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Breakfast, Snack
छोटे बच्चों को बिस्कुट बहुत ज्यादा पसंद होते है। वो कभी- कभी बिस्कुट के लिए जिद करने लगते हैं। बिस्कुट के लिए खाना भी नहीं खाते हैं, क्योंकि उनका बिस्कुट खा कर ही पेट भर जाता है। ज्यादा अधिक बिस्कुट का सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक होता है, क्योंकि वो मैदा से बना हुआ होता है। लेकिन, अगर आप अपने बच्चे की सेहत के लिए परेशान है, तो आप अपने बच्चों को एगलेस रागी बिस्कुट दे सकते हैं। रागी बहुत- से पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसे खाने के बाद आपके बच्चे की सेहत भी अच्छी रहेगी।

आप एगलेस रागी बिस्कुट को अपने बच्चों के लंच में भी दे सकते हैं। ये इतनी अधिक स्वादिष्ट बिस्कुट है कि एक बार खाने के बाद आपका बच्चा रागी बिस्कुट को रोज मांगेगा। अगर आपने पहले इस बिस्कुट का स्वाद चखा होगा, तो आप समझ पा रहें होंगे कि आखिर रागी बिस्कुट की क्यों इतनी तारीफ है। लेकिन, अगर आपको रागी बिस्कुट को घर पर बनाना नहीं आता, तो आप फिक्र मत करिए, क्योंकि Khana.behindtalkies आपके स्वाद और सेहत दोनों के साथ कोई समझौता नहीं करेगा।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप रागी पेस्ट को धीमी आंच पर हल्का कड़वा होने तक भून लीजिए। फिर आप एक बर्तन में गेहूं का आटा छान लें और उसमें रागी का आटा डाल दें। फिर उसमें 1 बड़ा चम्मच दूध डालें। अब आप मक्खन को काट लें और इस मिश्रण में डाल दें। इसके बाद एक रोलर पिन का इस्तेमाल करके एक फ्लैट काउंटर पर आटा गूंथ लीजिए। आप इसे चिपकने से रोकने के लिए थोड़ा सा सफेद मैदा छिड़क सकते हैं। फिर इसे आपका जो मन करें उस साइज में काट लें।
आप फोर्क से स्ट्राइप्ड डिज़ाइन बना सकते हैं और इसे पहले से गरम ओवन में 180°C पर मिडिल रैक पर 15 से 18 मिनट तक फैला सकते हैं जब तक कि वे हल्के भूरे न हो जाएँ। उसके बाद आप इसे ओवन से बाहर निकाल लें और कुछ देर ठंडा होने दें। जब ये ठंडा हो जाए, तो इसे अपने परिवार के सदस्यों के साथ इसका आनंद लें।






